फिल्म 'बेबी डू डाई डू' का ट्रेलर जारी, रहस्यमयी महिला हत्यारिन बनकर आईं हुमा कुरैशी
क्या है खबर?
हुमा कुरैशी की आगामी फिल्म 'बेबी डू डाई डू' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। नचिकेत सामंत द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माता अभिनेत्री और उनके भाई साकिब सलीम ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'सलीम सिब्लिंग्स' के बैनर तले किया है। फिल्म में हुमा एक रहस्यमयी महिला हत्यारिन 'बेबी करमाकर' का किरदार निभा रही हैं, जो मुंबई में रहने वाली एक मूक बधिर कॉन्ट्रैक्ट किलर है। फिल्म का टीजर और गाने पहले ही लोगों के बीच उत्सुकता बना चुके हैं।
ट्रेलर
रहस्य, रोमांच और थ्रिल से भरपूर है ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत देश की पहली हिटवुमेन 'बेबी करमाकर' से होती है, जो अपने आकर्षक लाल छाते में लगी एक बंदूक से लोगों को मौत के घाट उतारने से नहीं कतराती। कॉन्ट्रैक्ट किलर के किरदार में अभिनेत्री डराती भी हैं और दिलचस्प भी लगती हैं। ट्रेलर से साफ है कि कहानी काफी अनोखी और रहस्यमयी होने वाली है। चंकी पांडे, सिकंदर खेर, सीमा पाहवा और रचित सिंह अहम किरदारों में शामिल हैं। फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
HUMA QURESHI AS DESI HITWOMAN: 'BABY DO DIE DO' TRAILER OUT NOW – 3 JULY 2026 RELEASE... This looks absolutely CAPTIVATING... Presenting #HumaQureshi as India's first desi hitwoman... The #BabyDoDieDoTrailer is now LIVE.#BabyDoDieDo – a thriller – arrives in cinemas on 3 July… pic.twitter.com/8Rzgi6BbJT
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 22, 2026