LOADING...
क्या हुमा कुरैशी बनने जा रहीं दुल्हन? जानिए किसके साथ घर बसाएंगी अभिनेत्री
हुमा कुरैशी की शादी की खबरों ने पकड़ा जोर

क्या हुमा कुरैशी बनने जा रहीं दुल्हन? जानिए किसके साथ घर बसाएंगी अभिनेत्री

May 04, 2026
10:39 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपनी निजी जिंदगी को लेकर फिर लोगों का ध्यान खींच रही हैं। ऐसी चर्चा है कि उन्होंने इस साल दुल्हन बनने की पूरी तैयारी कर ली है और अपने बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ तैयारियों में जुट गई हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों इस साल के आखिर तक शादी की योजना बना रहे हैं। बता दें कि हुमा और रचित ने अब तक अपने रिश्ते को दुनिया से निजी रखा है।

शादी

अक्टूबर या नवंबर तक हो सकती है शादी

रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र ने कहा, "फिलहाल वे (हुमा और रचित) अक्टूबर के अंत या नवंबर में शादी करने की योजना बना रहे हैं। तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।" उन्होंने आगे बताया, "वह एक छोटी सी शादी की पार्टी रखेंगी और फिर इंडस्ट्री के लिए रिसेप्शन देंगी। शायद यह कोई भव्य शादी न हो, बल्कि कुछ ऐसा हो जिसमें केवल उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हों, जिसके बाद एक बड़ा रिसेप्शन होगा। यह संभवतः मुंबई में ही होगा।"

परिचय

जानिए कौन हैं रचित सिंह

हुमा का दिल जिन पर आया है, वह रचित पेशे से एक्टिंग कोच हैं। IMDb के मुताबिक, वह मूल रूप से वाराणसी की रहने वाले हैं। 2012 में उन्होंने दिल्ली जाकर मॉडलिंग में संक्षिप्त रूप से हाथ आजमाया। इसके बाद 2016 में मनोरंजन के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए मुंबई आ गए। वर्तमान में वह 'रचित सिंह वर्कशॉप' के संस्थापक हैं और अब तक आलिया भट्ट, रणबीर सिंह, और विक्की कौशल जैसे बड़े सितारों को ट्रेनिंग दे चुके हैं।

Advertisement