Page Loader
मोना पटेल ने मेट गाला 2024 में लूटी महफिल, जानिए उनकी खास बातें 
मोना पटेल ने मेट गाला 2024 में लूटी महफिल (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@hautemona)

मोना पटेल ने मेट गाला 2024 में लूटी महफिल, जानिए उनकी खास बातें 

May 07, 2024
04:32 pm

क्या है खबर?

मेट गाला फैशन की दुनिया के सबसे मशहूर कार्यक्रमों में से एक है। 6 मई को इसका भव्य आगाज न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट हो चुका है। हर साल की तरह इस साल भी मेट गाला से सितारों के आउटफिट और उनके लुक चर्चा में हैं। आलिया भट्ट और ईशा अंबानी के अलाना मोना पटेल भी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने इस बार रेड कार्पेट पर डेब्यू किया है।

मोना

गुजरात के वडोदरा की रहने वाली हैं मोना

गुजरात के वडोदरा की रहने वाली मोना एक भारतीय फैशन एंटरप्रेन्योर हैं। इसके अलावा वह पेशे से इन्वेस्टर और फिलैंथरोपिस्ट भी हैं। वर्तमान में मोना अमेरिका में रहती हैं। उन्होंने अपने सपने पूरे करने के लिए देश छोड़ा और अब इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं। उनका स्टाइल और फैशन सबसे अलग होता है। मेट माला में भी मोना का तिलती वाला अवतार छाया रहा। उन्होंने मेट गाला 2024 में हल्के सफेद रंगे का गाउन पहना था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो