Page Loader
IPL 2025: RCB के मैच में अनुष्का शर्मा के साथ दिखने वाली महिला कौन है? 
अनुष्का शर्मा के साथ दिखने वाली महिला कौन है?

IPL 2025: RCB के मैच में अनुष्का शर्मा के साथ दिखने वाली महिला कौन है? 

May 30, 2025
04:25 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है। RCB के लगभग हर मुकाबले में अनुष्का शर्मा को मैदान में अपने पति विराट कोहली का उत्साह बढ़ाते हुए देखा जाता है। हालांकि, इस दौरान वह अकेली नहीं होतीं। उनके साथ स्टैंड में एक महिला अक्सर नजर आती हैं, जिनकी इस वक्त खूब चर्चा हो रही है। आइए जानें अनुष्का के साथ दिखने वाली महिला कौन है।

परिचय

मालविका का RCB से है कनेक्शन

अनुष्का संग दिखने वाली महिला कोई और नहीं, बल्कि मालविका नायक हैं। वे अनुष्का की बहुत अच्छी दोस्त हैं। मालविका का RCB से भी कनेक्शन है। दरअसल, वह RCB के रेवेन्यू और मार्केटिंग हेड निखिल सोसले की पत्नी हैं। विराट, अनुष्का, मालविका और निखिल को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। मालविका ने मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन से MBA किया है। फिलहाल वह 'इनोस टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड' में बिजनेस डेवलपमेंट और पार्टनरशिप की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें