NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जान्हवी के साथ अक्सर दिखने वाले ओरहान अवत्रामणि कौन हैं? जानिए उनके बारे में सबकुछ
    मनोरंजन

    जान्हवी के साथ अक्सर दिखने वाले ओरहान अवत्रामणि कौन हैं? जानिए उनके बारे में सबकुछ

    जान्हवी के साथ अक्सर दिखने वाले ओरहान अवत्रामणि कौन हैं? जानिए उनके बारे में सबकुछ
    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 14, 2022, 06:27 pm 1 मिनट में पढ़ें
    जान्हवी के साथ अक्सर दिखने वाले ओरहान अवत्रामणि कौन हैं? जानिए उनके बारे में सबकुछ
    जान्हवी के साथ अक्सर दिखने वाले ओरहान अवत्रामणि कौन हैं?

    जान्हवी कपूर ने जब से बॉलीवुड में एंट्री की है, वह अपनी पेशेवर जिंदगी से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही हैं। ईशान खट्टर से लेकर शिखर पहरिया और अब ओरहान अवत्रामणि के साथ उनका खास रिश्ता सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में जान्हवी ने पहली बार ओरहान के साथ अपने इस रिश्ते को सार्वजनिक किया। मुंबई में एक अवॉर्ड समारोह में वह ओरहान का हाथ थामे दिखीं। आइए आपको बताते हैं कौन हैं ओरहान।

    सामाजिक कार्यकर्ता हैं ओरहान

    ओरहान मुंबई के रहने वाले एक सामाजिक कार्यकर्ता और प्रशिक्षित एनिमेटर हैं। उन्हें प्यार से औरी कहकर बुलाते हैं। अपने स्टाइल और पर्सनैलिटी के चलते वह खूब चर्चा में रहते हैं। उनका फैशन सेंस किसी स्टार से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें इसी का सबूत है। ओरहान अमीरी, टॉम फोर्ड, विजन ऑफ सुपर और प्रादा जैसे कई बड़े ब्रांडों से जुड़े रहे हैं। वह फैशन समारोहों में अक्सर सबसे आगे वाली लाइन में बैठे दिखते हैं।

    सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स

    ओरहान सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके दो लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बॉलीवुड के कई सितारे उन्हें फॉलो करते हैं। ओरहान को फॉलो करने वालों में प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट तक शामिल हैं। उनका सोशल मीडिया अकाउंट बॉलीवुड सितारों के साथ उनकी तस्वीरों से भरा पड़ा है। करीना कपूर खान के साथ पार्टी की तस्वीरों से लेकर नव्या नवेली नंदा के साथ मस्ती करने तक उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

    लगभग हर स्टार किड से है दोस्ती

    ओरहान की लगभग हर स्टार किड से दोस्ती है। उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में सारा अली खान के साथ पढ़ाई की है। वह पटौदी परिवार के बेहद करीब हैं। पिछले साल उन्हें करीना और सैफ की क्रिसमस पार्टी में देखा गया था। सारा के भाई इब्राहिम अली के साथ भी उन्हें अक्सर देखा जाता है। ओरहान, शनाया कपूर से लेकर सुहाना खान, अलाया फर्नीचरवाला, न्यासा देवगन, अनन्या पांडे, अलाविया जाफरी और अहान शेट्टी को भी बहुत अच्छे से जानते हैं।

    हॉलीवुड से भी अच्छा कनेक्शन

    ओरहान को कई बार कार्दशियन बहनों के साथ घूमते-फिरते देखा जा चुका है। खासकर काइली के साथ उनका अच्छा रिश्ता है। उन्होंने हाल ही में एक संगीत समारोह में जाने-माने अमेरिकी रैपर ट्रैविस स्कॉट से मुलाकात भी की थी। दोनों की बॉन्डिंग देखने लायक थी।

    जान्हवी के हाथों में हाथ डाले वायरल हो रहा ओरहान का वीडियो

    जान्हवी और ओरहान पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में जान्हवी मालदीव से छुट्टी मनाकार लौटी थीं और उनकी वेकेशन की तस्वीरों पर ओरहान ने जमकर प्यार लुटाया था। इससे पहले उनकी एक तस्वीर पर उन्होंने 'मिस यू बेबी' लिखा था। हाल ही में दोनों एक समारोह में एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे। सोशल मीडिया पर इवेंट से उनका वो वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    यहां देखिए वीडियो

    Instagram post

    A post shared by viralbhayani on December 14, 2022 at 2:48 pm IST

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    जाह्नवी कपूर

    ताज़ा खबरें

    गोल्डन ग्लोब के बाद अब 'RRR' को ऑस्कर समेत इन पुरस्कारों की उम्मीद गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    ब्राउन राइस से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, जानिए इनकी आसान रेसिपी रेसिपी
    पाकिस्तानी अभिनेत्री मेहरीन शाह ने पाक निर्देशक और भारतीय निर्माता पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप पाकिस्तान समाचार
    दिल्लीः 30 जनवरी को हो सकता है मेयर का चुनाव, उपराज्यपाल को भेजा गया प्रस्ताव दिल्ली

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    शाहरुख खान बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर अभिनेता, टॉम क्रूज को पीछे छोड़ा शाहरुख खान
    अक्षय कुमार ने लड़की के हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए दान किए 15 लाख रुपये अक्षय कुमार
    'करिश्मा का करिश्मा' फेम झनक शुक्ला ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई, साझा की तस्वीरें बॉलीवुड समाचार
    ट्विंकल खन्ना ने याद किया किस्सा, जब ऑटोवाले ने सीट के नीचे से निकाला था चाकू ट्विंकल खन्ना

    बॉलीवुड समाचार

    'गांधी-गोडसे एक युद्ध' का ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म महात्मा गांधी
    सी शंकरन नायर की बायोपिक के लिए अक्षय कुमार और आर माधवान आए साथ  आर माधवन
    जन्मदिन विशेष: फातिमा ने इन पांच फिल्मों में मनवाया अपने अभिनय का लोहा फातिमा सना शेख
    फिल्म 'कुत्ते' पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, करवाए 10 बड़े बदलाव अर्जुन कपूर

    जाह्नवी कपूर

    रणवीर और जाह्नवी कपूर आ सकते हैं 'तेजाब' के रीमेक में नजर, निर्माताओं ने किया संपर्क रणवीर सिंह
    अलविदा 2022: शेफाली शाह से जाह्नवी कपूर तक, OTT पर छाया महिला कलाकारों का प्रदर्शन OTT प्लेटफॉर्म
    सीक्वेंस गाउन स्टाइल करने के लिए अपनाएं इन 5 बॉलीवुड अभिनेत्रियों के तरीके कंगना रनौत
    प्रियंका चोपड़ा से राजकुमार राव तक, अपने किरदारों के कारण मानसिक तनाव में आए ये कलाकार दीपिका पादुकोण

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023