NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'चंदू चैंपियन' में मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाएंगे कार्तिक आर्यन, जानिए उनके बारे में
    अगली खबर
    'चंदू चैंपियन' में मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाएंगे कार्तिक आर्यन, जानिए उनके बारे में
    कौन हैं मुरलीकांत पेटकर?

    'चंदू चैंपियन' में मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाएंगे कार्तिक आर्यन, जानिए उनके बारे में

    लेखन पलक
    May 19, 2024
    04:12 pm

    क्या है खबर?

    जिस दिन से कबीर खान निर्देशित 'चंदू चैंपियन' का पहला पोस्टर जारी किया गया, तभी से कार्तिक आर्यन को पहले कभी ना देखे गए अवतार में देखने के लिए दर्शक बेकरार हैं।

    कार्तिक के साथ ही आजकल जिस एक नाम की चर्चा चारो ओर हो रही है, वह मुरलीकांत पेटकर का है, जिनके जीवन पर यह फिल्म आधारित है।

    अब सवाल यह उठता है कि मुरलीकांत हैं कौन हैं, जिनका किरदार कार्तिक निभाएंगे।

    आइए उनके बारे में जानते हैं।

    परिचय

    खेलों में नाम कमाने का सपना लिए सेना में भर्ती हुए थे मुरलीकांत 

    1 नवंबर, 1944 को महाराष्ट्र के सांगली के पेठ इस्लामपुर में जन्मे मुरलीकांत ने जब से होश संभाला था, तभी से वह खेलों में नाम कमाने का सपना देखने लगे थे।

    ऑलंपिक में मेडल जीतने का सपना लिए मुरलीकांत भारतीय सेना में भर्ती हो जाते हैं। सेना में रहते हुए उन्होंने मुक्केबाजी में हाथ आजमाका अपना शौक पूरा किया।

    मुक्केबाजी में दमखम दिखाते हुए मुरलीकांत सेना में इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स कोर में क्राफ्ट्समैन रैंक के जवान बन गए थे।

    जीत

    पैरालंपिक में भारत के लिए जीता पहला स्वर्ण पदक

    साल 1965 में मुरलीकांत ने बाहदुरी के साथ पाकिस्तान के खिलाफ लड़े गए युद्ध में हिस्सा लिया था। इसमें उन्हें 9 गोलियां लगी थीं, जिससे वह हमेशा के लिए अपाहिज हो गए थे।

    ऐसे में उनका बॉक्सिंग में मेडल जीतने का ख्वाब टूट गया। हालांकि, उन्होंने तैराकी में किस्मत आजमाने का फैसला किया।

    अपने मेडल जीतने के जुनून को जिंदा रखते हुए मुरलीकांत 1972 में जर्मनी में हुए पैरालंपिक पहुंचे तो वहां उन्होंने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।

    जानकारी

    पद्मश्री से सम्मानित हैं मुरलीकांत

    बता दें, जर्मनी के हीडलबर्ग में मुरलीकांत ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल को 37.33 सेकंड के समय में पूरा करके इतिहास रचा था। मुरलीकांत को भारतीय खेलों में दिए गए उनके योगदान के लिए साल 2018 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

    खेल

    इन खेलों में भी किया बेहतरीन प्रदर्शन

    मुरलीकांत ने 1972 में हुए पैरालंपिक में ना केवल फ्रीस्टाइल तैराकी में बल्कि भाला फेंक, सटीक भाला फेंक और स्लैलम में हिस्सा लिया था। इन तीनों ही खेलों में वह फाइनल तक पहुंचे थे।

    मुरलीकांत को 1968 में इजराइल स्थित तेल अवीव में हुए पैरालिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था। इसमें वह टेबल टेनिस में दूसरे स्थान पर रहे थे।

    उन्हें बाद में 50 साल की उम्र में पुणे में TELCO में नौकरी मिली थी।

    फिल्म

    ट्रेलर देखकर दर्शकों में जगा उत्साह

    'चंदू चैंपियन' की बात करें तो फिल्म का ट्रेलर बीते दिन रिलीज किया गया है। इसमें कार्तिक मुरलीकांत के किरदार में दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे हैं।

    अभिनेता के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से लेकर अभिनय तक की तारीफ की जा रही है। दर्शक ट्रेलर देखने के बाद फिल्म की रिलीज के लिए और ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।

    फिल्म में भुवन अरोड़ा और पलक लालवानी भी अहम भूमिकाओं में हैं। साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म 14 जून को रिलीज होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कार्तिक आर्यन
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के लिए जड़े हैं सबसे तेज शतक  IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    कार्तिक आर्यन

    'आशिकी 3' में नहीं बनेगी कार्तिक और तारा सुतारिया की जोड़ी, महेश भट्ट ने किया खुलासा  महेश भट्ट
    सारा अली खान ने ब्रेकअप पर की बात, गुस्साए कार्तिक आर्यन ने निकाली भड़ास सारा अली खान
    कार्तिक आर्यन ने 'शहजादा' के लिए नहीं ली थी फीस, खुद बताई वजह शहजादा फिल्म
    जन्मदिन विशेष: 'चंदू चैंपियन' से 'आशिकी 3' तक, कार्तिक आर्यन की ये फिल्में हैं कतार में बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    विक्की कौशल एक फिल्म के लेते हैं इतने करोड़ रुपये, जानिए कुल संपत्ति विक्की कौशल
    विक्की कौशल के करियर को 'उरी' से मिली थी उड़ान, अब उनकी इन फिल्मों का इंतजार विक्की कौशल
    'चंदू चैंपियन': कार्तिक आर्यन को नए पोस्टर में पहचानना हुए मुश्किल, यहां देखें कार्तिक आर्यन
    लेखा वाशिंगटन ने इमरान खान संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर, साझा की पहली तस्वीर इमरान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025