Page Loader
लेखा वाशिंगटन संग जुड़ रहा इमरान खान का नाम, जानिए उनके बारे में 
कौन हैं इमरान खान की प्रेमिका लेखा वाशिंगटन?

लेखा वाशिंगटन संग जुड़ रहा इमरान खान का नाम, जानिए उनके बारे में 

Nov 16, 2023
03:53 pm

क्या है खबर?

इमरान खान पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड में अपनी वापसी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार 'कट्टी बट्टी' में देखा गया था। पेशेवर जिंदगी के अलावा इमरान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। उनका नाम लेखा वाशिंगटन के साथ जुड़ रहा है। अब इस बीच इमरान ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह लेखा, अभय देओल और अनुष्का शंकर के साथ नजर आए। आइए जानते हैं लेखा कौन हैं।

परिचय

कौन हैं लेखा  वाशिंगटन?

लेखा दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह एक मॉडल और प्रोडक्ट डिजाइनर भी हैं। उन्होंने 1999 में आई तमिल फिल्म 'कधलार धिनम' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि, वह फिल्म के बस एक गाने में नजर आई थीं। लेखा ने फिल्म 'युवा' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। अभिनेत्री अब तक 'कामिना', 'हुदुगा हुदुगी', 'अरिमा नाम्बी' और 'पीटर गया काम से' जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं।

स्टोडियो

'लेखा वाशिंगटन स्टूडियो' की मालकिन हैं लेखा

लेखा का जन्म 15 फरवरी, 1984 को चेन्नई में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआत पढ़ाई चेन्नई के गुड शेफर्ड कॉन्वेंट से पूरी की है। इसके बाद लेखा ने स्टेला मैरिस कॉलेज से डिग्री हासिल की और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन में दाखिला लिया। लेखा एक स्टूडियो की भी मालकिन है, जिसका नाम 'लेखा वाशिंगटन स्टूडियो' है। इसकी स्थापना उन्होंने 2011 में की थी। उन्होंने हाल ही में मुंबई में पैलेट स्टोर में अपने प्रोडक्ट्स की पहली सीरीज लॉन्च की है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें