'बंटी और बबली 2', 'पृथ्वीराज', 'जयेशभाई जोरदार' और 'शमशेरा' कब होगी रिलीज?
क्या है खबर?
जैसे ही महाराष्ट्र में सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत मिली है, एक के बाद एक कई फिल्मों की रिलीज डेट अब सामने आने लगी है।
हाल में ऐलान किया गया है कि अगले महीने 22 अक्टूबर से महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलेंगे। अब 'बंटी और बबली 2', 'पृथ्वीराज', 'जयेशभाई जोरदार' और 'शमशेरा' की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
आइए आपको बताते हैं कि ये चार फिल्में कब सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।
ट्विटर पोस्ट
लेट्स OTT ग्लोबल ने शेयर की जानकारी
लेट्स OTT ग्लोबल की रिपोर्ट में इन चारों फिल्मों की रिलीज डेट का खुलासा किया गया है।
लेट्स OTT ग्लोबल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'यशराज फिल्म्स की आने वाली फिल्मों की स्लेट की थिएट्रिकल रिलीज डेट की पुष्टि हो गई है। इस साल 'बंटी और बबली 2' 19 नवंबर को रिलीज होगी। अगले साल 'पृथ्वीराज' 21 जनवरी, 'जयेशभाई जोरदार' 25 फरवरी और 'शमशेरा' 18 मार्च को रिलीज होने वाली है।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्विटर पोस्ट
Yash Raj films upcoming slate release confirmed in theatres. #BuntyAurBabli2 - November 19, 2021#Prithviraj - January 21, 2022#JayeshBhaiJordaar -February 25, 2022#Shamshera - March 18, 2022
— LetsOTT GLOBAL (@LetsOTT) September 26, 2021
सूचना
'बंटी और बबली 2' में लीड रोल में होंगी रानी मुखर्जी
मशहूर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने भी यह जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की है।
'बंटी और बबली 2' में मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इससे पहले यह फिल्म 23 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। यह 2005 में आई फिल्म 'बंटी और बबली' का सीक्वल है।
'बंटी और बबली 2' में सैफ अली खान, रानी और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। यह एक फैमिली कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।
ट्विटर पोस्ट
तरण आदर्श ने भी साझा की जानकारी
⭐ #Prithviraj [#AkshayKumar, #ManushiChhillar, #SanjayDutt, #SonuSood]: 21 Jan 2022
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 26, 2021
⭐ #JayeshbhaiJordaar [#RanveerSingh, #ShaliniPandey]: 25 Feb 2022
⭐ #Shamshera [#RanbirKapoor, #VaaniKapoor, #SanjayDutt]: 18 March 2022 pic.twitter.com/FZDtG1oOGy
जानकारी
'पृथ्वीराज' में नजर आएंगे अक्षय कुमार
'पृथ्वीराज' एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। अक्षय के अलावा फिल्म में सोनू सूद और संजय दत्त भी नजर आएंगे।
इस फिल्म का निर्देशन डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। फिल्म का प्रोडक्शन आदित्य चोपड़ा और यश राज फिल्म्स ने किया है।
वहीं, अक्षय की इस फिल्म से पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बॉलीवुड फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही हैं।
सूचना
जानिए 'शमशेरा' और 'जयेशभाई जोरदार' के बारे में
फिल्म 'शमशेरा' में रणबीर कपूर नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर के अलावा संजय दत्त और वाणी कपूर भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में संजय खलनायक की भूमिका में दिखेंगे।
'शमशेरा' डकैतों की एक कहानी है। इसमें 70 के दशक का कालखंड दिखाया जाने वाला है।
'जयेशभाई जोरदार' रणवीर सिहं की आगामी फिल्म है। फिल्म में शालिनी पांडे, दीक्षा जोशी और बोमन ईरानी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर ने किया है।