NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख खान के घर गणेश-लक्ष्मी के साथ रहती है कुरान, उन्होंने खुद कही थी ये बात
    अगली खबर
    शाहरुख खान के घर गणेश-लक्ष्मी के साथ रहती है कुरान, उन्होंने खुद कही थी ये बात
    हिंदु-मुस्लिम दोनों धर्मों को मानता है शाहरुख का परिवार

    शाहरुख खान के घर गणेश-लक्ष्मी के साथ रहती है कुरान, उन्होंने खुद कही थी ये बात

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 06, 2023
    05:44 pm

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' चर्चा में है। सोशल मीडिया पर हर तरफ यह फिल्म छाई हुई है। एक तरफ प्रशंसक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसके बहिष्कार की मांग कर रहे हैं।

    शाहरुख ने हाल ही भारत के प्रतिष्ठित मंदिरों में दर्शन किए, जिसके बाद से उनकी फिल्म के बहिष्कार की मांग होने लगी।

    एक पुरानी डॉक्युमेंट्री में शाहरुख ने बताया था कि कैसे वह हिंदु और मुस्लिम दोनों धर्मों में श्रद्धा रखते हैं।

    डॉक्युमेंट्री 

    डॉक्युमेंट्री में दिखा था मन्नत का मंदिर 

    2004 में BBC ने 'इनर वर्ल्ड ऑफ शाहरुख खान' नाम की डॉक्युमेंट्री बनाई थी। इस डॉक्युमेंट्री में उनकी निजी जिंदगी की झलकियां नजर आई थीं। डॉक्युमेंट्री में उनके परिवार, पत्नी गौरी बच्चे आर्यन खान और सुहाना खान और बहन शहनाज के बारे में विस्तृति जानकारी दी गई थी।

    तब उनका बंगला 'मन्नत' इतना भव्य नहीं था।

    डॉक्युमेंट्री में मन्नत स्थित उनके मंदिर की झलक भी देखने को मिली थी। इसमें उनके यहां होने वाली दीवाली पूजा दिखाई गई थी।

    बयान 

    शाहरुख ने धर्म पर कही थी यह बात

    शाहरुख ने कहा था कि चाहे हिंदु ईष्ट हों या मुसलमान, बच्चों को ईश्वर का महत्व पता होना चाहिए।

    उन्होंने कहा था, "इसलिए हमारे घर में गणेश-लक्ष्मी के बगल में कुरान भी है। हम हाथ जोड़ते हैं, मेरा बेटा गायत्री मंत्र पढ़ता है और मैं बिस्मिल्लाह कहता हूं।"

    उन्होंने कहा था कि वह अल्लाह में बहुत विश्वास रखते हैं, लेकिन उन्हें उनके माता-पिता ने कभी 5 बार की नमाज पढ़ने के लिए बाध्य नहीं किया था।

    त्यौहार

    शाहरुख के घर में मनते हैं हर धर्म के त्यौहार

    उन्होंने कहा था कि वह इससे बहुत भावुक होते हैं कि वह बच्चों को कुछ ऐसा सिखा रहे हैं, जिसमें वह खुद बहुत अच्छे नहीं हैं। वह कभी धार्मिक नहीं रहे हैं।

    उनके लिए जरूरी है कि घर में दीवाली मनाई जाए, ईद भी मनाई जाए। वो घर में क्रिसमस भी मनाते हैं, जिसका उनके बच्चे खूब मजा लेते हैं।

    शाहरुख हर साल जन्माष्ट्रमी पर अपने घर में दही-हांडी फोड़ते भी नजर आते हैं।

    जवान 

    शाहरुख के मंदिर जाने से मचा बवाल

    पिछले हफ्ते 'जवान' के ट्रेलर लॉन्च से पहले शाहरुख वैष्णो देवी पहुंचे थे। वह इस साल आई उनकी फिल्म 'पठान' की रिलीज से पहले भी वैष्णो देवी गए थे।

    मंगलवार को सोशल मीडिया पर उनका वीडियो सामने आया जिसमें वह दर्शन के लिए तिरुपति पहुंचे थे। उनके साथ उनकी बेटी सुहाना और 'जवान' की अभिनेत्री नयनतारा भी मौजूद थीं।

    शाहरुख के मंदिर जाने से एक वर्ग भड़क गया, जिसका आरोप है कि मंदिर कोई फिल्म प्रमोशन की जगह नहीं है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    बॉलीवुड समाचार
    जवान फिल्म

    ताज़ा खबरें

    उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हाईटेंशन तार से चिपके लोग, 4 की मौत उत्तर प्रदेश
    गूगल के एंड्रॉयड XR वाले स्मार्ट ग्लास के क्या खास फीचर्स हैं? गूगल
    कान्स 2025: करण जौहर ने रेड कार्पेट पर लूटी महफिल, ईशान खट्टर भी छाए करण जौहर
    नासा ने सौर तूफान को लेकर जारी की चेतावनी, पृथ्वी पर हो सकता है ब्लैकआउट नासा

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान 'जवान' के लिए अपनाएंगे 'पठान' वाली रणनीति, जानिए प्रचार की तैयारी जवान फिल्म
    शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की एडवांस बुकिंग अमेरिका में एक महीना पहले ही शुरू  जवान फिल्म
    जानिए शाहरुख खान ने क्यों छोड़ी 'डॉन 3', दिया था 'जेम्स बॉन्ड' का उदाहरण फरहान अख़्तर
    रणवीर से पहले पर्दे पर ये अभिनेता बने डॉन, खूब  बजीं तालियां और सीटियां रणवीर सिंह

    बॉलीवुड समाचार

    'यारियां 2' से हटाए गए विवादित सीन, मिजान जाफरी ने मांगी माफी दिव्या खोसला कुमार
    जैकलीन फर्नांडिस के लिए पशु अस्पताल का निर्माण करा रहा सुकेश चंद्रशेखर, पत्र लिखकर किया ऐलान  सुकेश चंद्रशेखर
    #AskSRK: 'जवान' का सीक्वल, नयनतारा संग रोमांस; इन बातों पर खुलकर बोले शाहरुख खान  शाहरुख खान
    जयंती विशेष: इन सदाबहार फिल्मों में देखें ऋषि कपूर का उम्दा प्रदर्शन, OTT पर उठाएं लुत्फ जन्मदिन विशेष

    जवान फिल्म

    शाहरुख खान की 'जवान' से विजय सेतुपति का पहला लुक आया सामने, नया प्रीव्यू भी जारी  शाहरुख खान
    शाहरुख खान की 'जवान' का पहला गाना अगस्त में होगा रिलीज, 'जिंदा बंदा' है नाम  शाहरुख खान
    'जवान' से जुड़े सुपरस्टार थलापति विजय, शाहरुख खान के साथ करेंगे धमाकेदार एक्शन  थलापति विजय
    'जवान' के पहले गाने 'जिंदा बंदा..' का बजट 15 करोड़, हजारों हसीनाओं के बीच थिरकेंगे शाहरुख शाहरुख खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025