Page Loader
सोहेल खान पर पत्थर फेंक रफू चक्कर हो गए थे सलमान खान, खुद सुनाया था किस्सा
...जब सलमान खान ने भाई सोहेल खान पर फेंके थे पत्थर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sohailkhanofficial)

सोहेल खान पर पत्थर फेंक रफू चक्कर हो गए थे सलमान खान, खुद सुनाया था किस्सा

Dec 20, 2024
02:14 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता, निर्देशक और फिल्म निर्माता सोहेल खान आज यानी 20 दिसंबर को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने बतौर निर्देशक फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने भाई सलमान खान और संजय कपूर के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म 'औजार' (1997) बनाई। सोहेल अपने भाई सलमान के साथ बेहद गहरा रिश्ता रखते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि एक वक्त था, जब सलमान ने अपने भाई सोहेल पर पत्थर फेंक दिया था।

किस्सा

सलमान ने खुद सुनाया था किस्सा 

एक बार सलमान ने अपने बचपन का किस्सा सुनाया था। उन्होंने कहा था, "बहुत समय पहले हम तीनों भाई फिल्म 'टार्जन' देख रहे थे और एक गेम खेल रहे थे, जिसमें पत्थर शामिल थे। मैं खेल में इतना खो गया कि मैंने गलती से सोहेल पर पत्थर फेंक दिया। वह कूड़ेदान के पीछे चला गया और कुछ ही सेकंड में सोहेल रोते हुए कूड़ेदान के पीछे से उठा और उसके शरीर से बहुत खून बह रहा था।"

सोहेल

सोहेल खान का करियर पर नजर डालिए

सलमान बोले, "मैं और अरबाज उसे खून से लथपथ देख डर गए। हमें डर सताने लगा कि पापा क्या कहेंगे। यह देखते ही हम वहां से भाग गए।" सलमान अक्सर भाइयों के साथ अपने बचपन के किस्से मीडिया को सुनाते रहते हैं। यह किस्सा उन्होंने कपिल शर्मा के शो में सुनाया था। बता दें कि साल फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' के जरिए सोहेल ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि, अभिनय जगत में उनकी दाल नहीं गली।