'वेलकम टू द जंगल' ने मचाया तहलका, 6 दिनों में कमाए इतने करोड़
अक्षय कुमार की हालिया फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज के सिर्फ 6 दिनों में दुनिया भर में 125 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और इसकी शुरुआत जबरदस्त रही है।
केवल बुधवार को ही फिल्म ने भारत में 6 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जिसके साथ देश में इसकी कुल कमाई 104.25 करोड़ रुपये हो गई।
विदेशों में भी दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया, जहां इसकी कमाई लगभग 25 करोड़ रुपये रही। इससे हफ्ते के बीच में भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है।
'वेलकम' फ्रैंचाइजी की इस फिल्म ने किए 100 करोड़ पार
फिल्म की शुरुआत 25 जून को पेड प्रिव्यू से हुई, जिससे 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले दिन इसने 15.25 करोड़ रुपये कमाए और रविवार तक यह आंकड़ा 24.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
चौथे दिन तक फिल्म ने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया और पूरे पहले हफ्ते इसकी कमाई में स्थिरता बनी रही। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोकप्रिय 'वेलकम' फ्रैंचाइजी का हिस्सा है।
ऐसे में, कॉमेडी और कई सितारों वाली फिल्म देखने के शौकीनों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकती है।