LOADING...
रैपर बादशाह ने विवादों के बीच मांगी माफी, बोले- हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दो
रैपर बादशाह ने अपने नए विवादित गाने के लिए मांगी माफी

रैपर बादशाह ने विवादों के बीच मांगी माफी, बोले- हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दो

Mar 07, 2026
08:07 pm

क्या है खबर?

मशहूर रैपर बादशाह अपने नए गाने 'टटीरी' को लेकर विवादों में हैं। गाने के बोल पर मचे भारी बवाल और सोशल मीडिया पर मिल रही आलोचनाओं के बाद बादशाह ने एक भावुक वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने हाथ जोड़कर अपील की है कि उन्हें हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दिया जाए। बादशाह का कहना है कि उनका मकसद किसी की भावनाओं या संस्कृति को ठेस पहुंचाना नहीं था।

माफी

हरियाणवी समुदाय से मांगी माफी

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में बादशाह ने सीधे दर्शकों को संबोधित करते हुए अपने गाने से पहुंची ठेस को स्वीकार किया। वो बोले, "मेरे नए गाने 'टटीरी' के बोल और दृश्यों के जरिए जो संदेश गयाd, उससे कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, खासकर मेरे अपने हरियाणवी समुदाय को। मैं खुद हरियाणा से हूं। जो लोग मुझे जानते हैं, वो अच्छी तरह जानते हैं कि मेरी भाषा, खान-पान, रहन-सहन और पहचान पूरी तरह हरियाणवी है।"

पुष्ठि

हर प्लेटफॉर्म से हटाया जा रहा गाना- बादशाह

बादशाह ने आगे कहा, "मुझे हरियाणवी होने पर गर्व है। मेरा इरादा हरियाणा के किसी भी बच्चे या महिला के बारे में कुछ भी अपमानजनक कहने का कभी नहीं था।" रैपर ने पुष्टि कर बताया कि वाे इस ट्रैक को सभी प्लेटफॉर्म से हटा रहे हैं। बादशाह बोले, "ये गाना हर जगह से हटाया जा रहा है।" लोगों से माफी मांगते हुए उन्होंने भावुक अपील की और कहा, "आप हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दें ।"

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

शिकंजा

बादशाह के खिलाफ FIR और LOC जारी

बता दें कि हरियाणा पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए गायक आदित्य प्रतिक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पंचकूला पुलिस ने उनके हाल ही में म्युजिक वीडियो 'टटीरी' के मामले में FIR दर्ज की। फिर बादशाह के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया ताकि बादशाह देश छोड़कर बाहर न जा सकें। इसके साथ ही पंचकूला पुलिस ने संबंधित वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने के लिए नोटिस जारी किए हैं।

विवाद

स्कूल और महिलाओं के चित्रण पर बवाल

पुलिस के अनुसार वीडियो में स्कूल ड्रेस पहनी नाबालिग बच्चियों को पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाया गया है। 'बादशाला' जैसे शब्दों के जरिए स्कूल व शिक्षा के माहौल को गलत तरीके से दिखाया गया है और महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। मामले की गंभीरता देखते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी सख्त रुख अपनाया है। आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने बादशाह को 13 मार्च को पेश होने के लिए समन भेजा है।

Advertisement