NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इस वीकेंड OTT और सिनेमाघरों में देखिए ये फिल्में और वेब सीरीज
    मनोरंजन

    इस वीकेंड OTT और सिनेमाघरों में देखिए ये फिल्में और वेब सीरीज

    इस वीकेंड OTT और सिनेमाघरों में देखिए ये फिल्में और वेब सीरीज
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 11, 2022, 10:47 am 1 मिनट में पढ़ें
    इस वीकेंड OTT और सिनेमाघरों में देखिए ये फिल्में और वेब सीरीज
    अमिताभ बच्चन की 'ऊंचाई' समते इस वीकेंड देखिए ये फिल्में और सीरीज (फोटो: इंस्टाग्राम/@amitabhbachchan)

    वीकेंड पर दर्शक आमतौर पर फिल्में देखना पसंद करते हैं। इस लिहाज से यह वीकेंड बेहद खास है। इस वीकेंड में जहां एक तरफ सिनेमाघरों में कई फिल्में आ रही हैं, वहीं OTT प्लेटफॉर्म के दर्शकों को भी मायूस होने की जरूरत नहीं है। इस फेहरिस्त में अमिताभ बच्चन, सामंथा रुथ प्रभु और राजकुमार राव की फिल्में शामिल हैं। आइए इस वीकेंड में सिनेमाघरों में आने वाली फिल्मों और वेब सीरीज पर नजर डालते हैं।

    ऊंचाई

    अमिताभ, अनुपम खेर, डैनी डेन्जोंगपा और बोमन ईरानी के अभिनय से सजी फिल्म 'ऊंचाई' 11 नवंबर को सिनेमाघरों में आ चुकी है। यह दोस्ती पर आधारिक एक मनोरंजक फिल्म है। इसमें अमिताभ, अनुपम, डैनी और बोमन अपनी ढलती उम्र में माउंट एवरेस्ट चढ़ने की योजना बनाते दिखे हैं। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, नीता गुप्ता और सारिका भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है।

    थाई मसाज

    अभिनेता गजराज राव की फिल्म 'थाई मसाज' बॉक्स ऑफिस पर 'ऊंचाई' से टकरा रही है। यह फिल्म भी 11 नवंबर को दर्शकों के बीच आई है। 'मिर्जापुर' फेम दिव्येन्दु शर्मा और गजराज की जोड़ी पहली बार पर्दे पर देखने को मिली है। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें अभिनेता गजराज इरेक्टाइल डिस्फंक्शन से पीड़ित एक बुजुर्ग के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म से उनके लुक को भी सराहा गया था।

    यशोदा

    सामंथा रुथ प्रभु दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उनकी फिल्म 'यशोदा' भी आज ही (11 नवंबर) रिलीज हुई है। इस प्रकार भारतीय सिनेमाघरों में 'ऊंचाई', 'थाई मसाज' और 'यशोदा' के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है। हरि शंकर और हरीश नारायण ने 'यशोदा' का निर्देशन किया है। फिल्म हिंदी, कन्नड, मलयालम, तमिल और तेलुगु में दर्शकों के बीच आई है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

    मोनिका ओ माई डार्लिंग

    इस वीकेंड में दर्शक OTT पर राजकुमार की फिल्म 'मोनिका ओ माई डार्लिंग' देख सकते हैं। इसे 11 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। इसका निर्देशन वसन बाला ने किया है। राजकुमार के अलावा हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे भी फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक थ्रिलर मिजाज की फिल्म है, जिसे घर बैठे परिवार के साथ देखा जा सकता है। इससे पहले राजकुमार नेटफ्लिक्स की फिल्म 'लूडो' में नजर आ चुके हैं।

    मुखबिर

    स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'मुखबिर' 11 नवंबर को ZEE5 पर आई है। इसकी कहानी भारत के गुप्त एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने भारत को खुफिया जानकारी प्रदान करके 1965 के युद्ध में भारत की मदद की थी। जैन खान दुर्रानी, ​​​​प्रकाश राज, आदिल हुसैन, जोया अफरोज और बरखा बिष्ट जैसे सितारे इस सीरीज में नजर आए हैं। यह सीरीज हिंदी में आई है और इसमें कुल आठ एपिसोड हैं। इसका निर्देशन शिवम नायर ने किया है।

    तनाव

    'तनाव' एक काल्पनिक थ्रिलर है और यह लोकप्रिय इजराइली शो 'फौदा' की आधिकारिक भारतीय रीमेक है। इसे आज हिंदी में सोनी लिव पर प्रसारित किया गया है। अली अब्बास जफर ने इसका निर्देशन किया है। कश्मीर की घाटी में आतंकवाद की पृष्ठभूमि के आसपास इसकी कहानी बुनी गई है। इसमें अरबाज खान, सुमित कौल, रजत कपूर, शशांक अरोड़ा, जरीना वहाब, एकता कौल, अर्सलान गोनी और रॉकी रैना जैसे कलाकार नजर आए हैं।

    ब्रीद: इनटु द शैडोज 2

    अभिषेक बच्चन की वेब सीरीज 'ब्रीद: इनटु द शैडोज' अमेजन प्राइम पर काफी पसंद की गई थी। इसके दूसरे सीजन में भी अभिषेक ने मौजूदगी दर्ज कराई है। इसका दूसरा सीजन 11 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर आया है। मयंक शर्मा ने इसके निर्देशन की बागडोर संभाली है। अमित साध, नित्या मेनन और सयामी खेर सीरीज का हिस्सा हैं। बता दें कि सीरीज के पहले सीजन में साइको किलर के किरदार में अभिषेक ने दर्शकों का ध्यान खींचा था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    लेटेस्ट फिल्में
    ऊंचाई फिल्म
    मोनिका ओ माय डार्लिंग फिल्म

    ताज़ा खबरें

    वाशिंगटन सुंदर ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड वाशिंगटन सुंदर
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले टी-20 मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    पहला टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    ईशान किशन पिछले 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं लगा सके हैं कोई अर्धशतक ईशान किशन

    लेटेस्ट वेब सीरीज

    'फर्जी' का ट्रेलर रिलीज, नकली नोट और सिस्टम की कहानी लेकर आए शाहिद और सेतुपति शाहिद कपूर
    'ट्रायल बाय फायर' की रिलीज पर रोक लगाने से दिल्ली हाई कोर्ट ने किया इनकार नेटफ्लिक्स
    'ट्रायल बाई फायर' विवादों में फंसी, सीरीज पर रोक लगाने की मांग अभय देओल
    अनिल और आदित्य की 'द नाइट मैनेजर' का फर्स्ट लुक जारी, इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी अनिल कपूर

    लेटेस्ट फिल्में

    अनंत महादेवन ने की अपनी अगली डॉक्यूमेंट्री 'वेटरन्स ऑफ वॉर' की घोषणा डॉक्यूमेंट्री
    प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट K' ने रिलीज से पहले ही मारा बड़ा हाथ प्रभास
    चिरंजीवी की 'वाल्टेयर वीरय्या' 13 जनवरी को हिंदी में भी होगी रिलीज चिरंजीवी
    राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा 'गांधी गोडसे एक युद्ध' से करेंगी डेब्यू, देखिए पहला लुक बॉलीवुड समाचार

    ऊंचाई फिल्म

    भुवन बाम की 'ताजा खबर' समेत इस हफ्ते OTT पर आपके लिए क्या है खास? भुवन बाम
    'ऊंचाई' के सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे, OTT के दौर में दुर्लभ है आंकड़ा बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ बच्चन की 'ऊंचाई' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, जानिए कब और कहां देखें  अमिताभ बच्चन
    'दृश्यम 2', 'भेड़िया' और 'ऊंचाई'; साल के जाते-जाते इन फिल्मों ने लौटाई बॉक्स ऑफिस की चमक दृश्यम 2

    मोनिका ओ माय डार्लिंग फिल्म

    'मोनिका ओ माय डार्लिंग' रिव्यू: दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री में सितारों ने छोड़ी छाप राजकुमार राव
    राजकुमार राव को लुक के चलते कर दिया जाता था रिजेक्ट, अभिनेता ने किया खुलासा राजकुमार राव
    11 नवंबर को रिलीज होगी राजकुमार राव की 'मोनिका ओ माई डार्लिंग', पोस्टर जारी नेटफ्लिक्स

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023