LOADING...
सुनील ग्रोवर की 'सनफ्लावर 2' से पहले ZEE5 पर मुफ्त में देखें पहला भाग, जानिए कब
मुफ्त में देख सकेंगे सुनील ग्रोवर की 'सनफ्लॉवर'

सुनील ग्रोवर की 'सनफ्लावर 2' से पहले ZEE5 पर मुफ्त में देखें पहला भाग, जानिए कब

Feb 01, 2024
03:14 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर पिछले कुछ समय से अपनी आगामी वेब सीरीज 'सनफ्लावर 2' को लेकर चर्चा में हैं। यह सीरीज 2021 में आई 'सनफ्लावर' की दूसरी किस्त है। 'सनफ्लावर' की तरह 'सनफ्लावर 2' भी OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर आएगी। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं है। 'सनफ्लावर 2' की रिलीज से पहले अब दर्शक 'सनफ्लावर' को 14 फरवरी तक ZEE5 पर मुफ्त में देख सकते हैं। इस खबर की जानकारी खुद निर्माताओं ने दी है।

ZEE5

सनफ्लावर नाम की एक सोसायटी की कहानी है 'सनफ्लावर'

ZEE5 ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 'सनफ्लावर' का एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने लिखा, 'इस मर्डर मिस्ट्री की शुरुआत में लौटें। 14 फरवरी तक 'सनफ्लावर' निःशुल्क देखें और 'सनफ्लावर 2' ZEE5 पर जल्द आ रही है।' सीरीज में सनफ्लावर नाम की एक सोसायटी में एक लाश और दो संदिग्धों की कहानी दिखाई गई है, जिसमें सुनील भी फंस जाते हैं। इसका निर्देशन विकास बहल ने किया है। इसमें रणवीर शौरी और आशीष विद्यार्थी जैसे कलाकार भी हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट