NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इस वीकेंड OTT और सिनेमाघरों में देखिए ये फिल्में और वेब सीरीज
    अगली खबर
    इस वीकेंड OTT और सिनेमाघरों में देखिए ये फिल्में और वेब सीरीज
    इस वीकेंड देखिए ये फिल्में और वेब सीरीज

    इस वीकेंड OTT और सिनेमाघरों में देखिए ये फिल्में और वेब सीरीज

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 25, 2022
    12:02 pm

    क्या है खबर?

    मौजूदा वीकेंड में दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज मिलने वाला है। कई प्रतिष्ठित फिल्में OTT प्लेटफॉर्म और सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हो रही हैं।

    कुछ ऐसी फिल्में भी हैं, जो सिनेमाघरों में आने के बाद OTT के दर्शकों के लिए उपल्बध होंगी। यदि आप वीकेंड पर फिल्मों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आपके पास विकल्पों की कम नहीं होगी।

    आइए इस वीकेंड में OTT व सिनेमाघरों में आने वाली फिल्मों और सीरीज पर गौर फरमाते हैं।

    #1

    भेड़िया

    वरुण धवन के अभिनय से सजी फिल्म 'भेड़िया' आज ही सिनेमाघरों में आई है। यह एक हॉरर शैली की फिल्म है, जिसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया है।

    फिल्म में वरुण के अलावा अभिनेत्री कृति सैनन भी दिखी हैं। दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी और पालिन कबाक जैसे कलाकारों ने फिल्म में अपना रंग जमाया है।

    जब से फिल्म का ट्रेलर आया था, तभी से इसको लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ गया था।

    #2

    कोरा कागज

    रजत कपूर की फिल्म 'कोरा कागज' 25 नवंबर को बड़े पर्दे पर आई है। नवनीत रंजन इसके निर्देशक हैं।

    इसमें रजत के अलावा स्वस्तिका मुखर्जी और ऐशनी यादव ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इसकी कहानी अलग-अलग तीन किरदारों पर केंद्रित है।

    हालांकि, फिल्म को बेहद कम स्क्रीन्स मिले हैं।

    रजत की बात करें तो उन्होंने इससे पहले 'मानसून वेडिंग', 'भेजा फ्राई' और 'यूं होता तो क्या होता' जैसी लीक से हटकर फिल्मों में काम किया है।

    #3

    छेल्लो शो

    हाल में ऑस्कर 2023 के लिए गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' को भारत की तरफ से नॉमिनेट किया गया। फिल्म 14 अक्टूबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

    अब OTT के दर्शकों के लिए भी यह उपलब्ध हो गई है। इसे आज ही हिंदी और गुजराती में नेटफ्लिक्स पर प्रसारित किया गया है।

    फिल्म एक चाय बेचने वाले बच्चे के सपनों की कहानी है। इसका निर्देशन पान नलिन ने किया है।

    #4

    चुप

    दुलकर सलमान और सनी देओल अभिनीत फिल्म 'चुप' को दर्शकों और समीक्षकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। यह फिल्म आज ही ZEE5 पर आ चुकी है।

    मेकर्स ने इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया है। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसके निर्देशन की बागडोर आर बाल्की ने संभाली है।

    दिलचस्प बात यह है कि अमिताभ बच्चन ने फिल्म से बतौर म्यूजिक कंपोजर बॉलीवुड में कदम रखा है।

    #5

    खाकी: द बिहार चैप्टर

    फिल्में ही नहीं, बल्कि इस वीकेंड में दर्शकों के बीच कई वेब सीरीज भी आई हैं। 'खाकी: द बिहार चैप्टर' 25 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

    यह एक क्राइम ड्रामा सीरीज है, जो एक्शन से भरपूर है। इसे कोरोना महामारी के दौरान झारखंड और बिहार में कई इलाकों में शूट किया गया है।

    इसमें करण टाकर, अविनाश तिवारी, आशुतोष राणा, रवि किशन, अनूप सोनी, जतिन सरना, निकिता दत्ता, अभिमन्यु सिंह और ऐश्वर्या सुष्मिता जैसे कलाकार शामिल हैं।

    #6

    गर्ल्स हॉस्टल 3.0

    इस कड़ी में वेब सीरीज 'गर्ल्स हॉस्टल 3.0' का नाम भी दर्ज है।

    यह सीरीज हॉस्टल लाइफ को केंद्र में रखकर बनाई गई है। इसे आज ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर हिंदी में प्रसारित किया गया है। हनीश डी कालिया ने इसके निर्देशन का काम संभाला है।

    इसमें अहसास चन्ना, सृष्टि श्रीवास्तव, पारुल गुलाटी, सिमरन नाटेकर, तृप्ति खामकर, जयती भाटिया, करीमा बैरी, तन्वी लेहर सोनिग्रा और आकाश थापा जैसे कलाकार नजर आए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लेटेस्ट फिल्में
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    भेड़िया फिल्म
    छेल्लो शो फिल्म

    ताज़ा खबरें

    उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हाईटेंशन तार से चिपके लोग, 4 की मौत उत्तर प्रदेश
    गूगल के एंड्रॉयड XR वाले स्मार्ट ग्लास के क्या खास फीचर्स हैं? गूगल
    कान्स 2025: करण जौहर ने रेड कार्पेट पर लूटी महफिल, ईशान खट्टर भी छाए करण जौहर
    नासा ने सौर तूफान को लेकर जारी की चेतावनी, पृथ्वी पर हो सकता है ब्लैकआउट नासा

    लेटेस्ट फिल्में

    किरण खेर ने इन फिल्मों में खूबसूरती से निभाया मां का किरदार बॉलीवुड समाचार
    दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकरा दी थी ये सुपरहिट फिल्में सेलिब्रिटी गॉसिप
    कार्तिक आर्यन की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जेनिफर विंगेट? बॉलीवुड समाचार
    सुनिर खेत्रपाल ने दो फिल्मों के लिए तापसी और रकुल प्रीत से मिलाया हाथ बॉलीवुड समाचार

    लेटेस्ट वेब सीरीज

    'पाताल लोक 2' के लिए 20 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं जयदीप अहलावत बॉलीवुड समाचार
    फरहान अख्तर की सीरीज 'फ्राइडे नाइट प्लान' में दिखेंगे बाबिल खान बॉलीवुड समाचार
    20 मई को रिलीज होगी अजेमन प्राइम की सीरीज 'पंचायत 2' OTT प्लेटफॉर्म
    महात्मा गांधी की बायोपिक सीरीज में मुख्य भूमिका निभाएंगे प्रतीक गांधी महात्मा गांधी

    भेड़िया फिल्म

    फिल्म 'भेड़िया' का ट्रेलर रिलीज, 'इच्छाधारी भेड़िया' बने वरुण धवन बॉलीवुड समाचार
    इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में दिखाई जाएगी वरुण धवन की 'भेड़िया' बॉलीवुड समाचार
    वरुण धवन से कृति सैनन तक, 'भेड़िया' के कलाकारों ने कितनी फीस ली? वरुण धवन
    बुर्ज खलीफा पर दिखा वरुण धवन और कृति सैनन की 'भेड़िया' का ट्रेलर वरुण धवन

    छेल्लो शो फिल्म

    ऑस्कर 2023 के लिए गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' बनी भारत की आधिकारिक एंट्री मनोरंजन
    'RRR' से पहले इन फिल्मों को ऑस्कर के लिए न भेजने पर हुई FFI की आलोचना ऑस्कर पुरस्कार
    विवादों में घिरी 'छेल्लो शो', FWICE ने फिल्म के ऑस्कर के लिए चयन पर उठाया सवाल बॉलीवुड समाचार
    कॉपी होने को लेकर विवादों में 'छेल्लो शो', निर्देशक ने आरोपों का किया खंडन ऑस्कर पुरस्कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025