NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / वरुण धवन से कृति सैनन तक, 'भेड़िया' के कलाकारों ने कितनी फीस ली?
    अगली खबर
    वरुण धवन से कृति सैनन तक, 'भेड़िया' के कलाकारों ने कितनी फीस ली?
    वरुण धवन समेत 'भेड़िया' के कलाकारों की फीस (फोटो: इंस्टाग्राम/@varundvn)

    वरुण धवन से कृति सैनन तक, 'भेड़िया' के कलाकारों ने कितनी फीस ली?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 13, 2022
    07:27 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता वरुण धवन की हॉरर फिल्म 'भेड़िया' जल्द दर्शकों के बीच आएगी। इसे 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अमर कौशिक ने इसका निर्देशन किया है।

    इसमें वरुण और कृति सैनन एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी भी अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे।

    इसकी स्टारकास्ट की खूब चर्चा हुई है। आइए जानते हैं कि फिल्म के कलाकारों ने कितनी फीस वसूली है।

    #1

    वरुण धवन

    टेली चक्कर के अनुसार, फिल्म के लीड कलाकार वरुण ने मेकर्स से अच्छी-खासी रकम हासिल की है। उन्हें इस फिल्म में काम करने के लिए सात करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

    इस फिल्म में वह एक राक्षस की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

    रिलीज हुए ट्रेलर में उनका खतरनाक लुक सामने आया था। लोगों को उम्मीद है कि वरुण अपने किरदार के साथ बेहतर सामंजस्य बैठा पाएंगे।

    #2

    कृति सैनन

    कृति सैनन को फिल्म में फीमेल लीड किरदार के लिए चुना गया है। उन्होंने अपनी भूमिका के लिए चार करोड़ रुपये फीस ली है।

    वरुण और कृति इससे पहले रोहित शेट्टी की 'दिलवाले' में साथ काम कर चुके हैं।

    इन दोनों के कंधे पर ही फिल्म की नैया पार लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि हॉरर शैली की फिल्म में दर्शकों को इनका अंदाज पसंद आता है या नहीं।

    #3

    अभिषेक बनर्जी

    अभिषेक ने इस फिल्म के लिए लाखों में फीस वसूली है। उन्होंने फिल्म में अपनी भागीदारी के लिए 45 लाख रुपये चार्ज किए हैं।

    'भेड़िया' के अलावा भी अभिषेक कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। वह 'हेलमेट', 'रश्मि रॉकेट', 'अजीब दास्तान' और 'सूरज पे मंगल भारी' जैसी फिल्मों में अपना दमखम दिखा चुके हैं।

    वह जल्द राज शांडिल्य की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आएंगे। वह इस फिल्म की पहली किस्त में भी दिखे थे।

    #4

    दीपक डोबरियाल

    छोटी-मोटी भूमिकाओं में भी अभिनेता दीपक डोबरियाल जान फूंक देते हैं। वह 'भेड़िया' में अहम किरदार में दिखाई देंगे।

    खबरों की मानें तो दीपक ने फिल्म का हिस्सा बनने के लिए एक करोड़ रुपये लिए हैं।

    वह कुछ समय पहले जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आए थे। फिल्म में उनके काम को सराहा गया था। बता दें कि दीपक पर्दे पर अपने कॉमिक अवतार के लिए जाने जाते हैं।

    जानकारी

    पालिन कबाक ने ली इतनी फीस

    अभिनेता पालिन कबाक भी फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। उन्होंने फिल्म के अपने हिस्से के लिए 20 लाख रुपये की फीस वसूली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वरुण धवन
    कृति सैनन
    भेड़िया फिल्म
    अभिषेक बनर्जी

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV से लेकर MG साइबरस्टर जून में होंगी लॉन्च, जानिए इनकी खासियत  टाटा मोटर्स
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    उत्तर प्रदेश: हरदोई में अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी कार; 6 की मौत, 5 घायल उत्तर प्रदेश
    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया

    वरुण धवन

    क्या अब वरुण की भतीजी को भी बॉलीवुड में लाने की तैयारी में हैं करण जौहर? करण जौहर
    क्या 'जुग जुग जियो' में वरुण के साथ थिरकेंगी 'सेक्रेड गेम्स' से मशहूर हुईं एलनाज नौरोजी? बॉलीवुड समाचार
    मॉडलिंग से एक्टिंग तक, ऐसा रहा सिद्धार्थ शुक्ला का सफर मनोरंजन
    वरुण धवन का डिजिटल डेब्यू, प्रियंका अभिनीत 'सिटाडेल' के हिंदी वर्जन में आ सकते हैं नजर लंदन

    कृति सैनन

    वरुण धवन और कृति की 'भेड़िया' अगले साल के अंत में होगी रिलीज वरुण धवन
    'गणपत' का पहला शेड्यूल पूरा करते ही 'शहजादा' की शूटिंग में जुटीं कृति सैनन बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ ने कृति सैनन को 10 लाख रुपये प्रतिमाह किराए पर दिया अपना घर मुंबई
    अनुराग कश्यप की अगली फिल्म में नजर आएंगी कृति सैनन बॉलीवुड समाचार

    भेड़िया फिल्म

    फिल्म 'भेड़िया' का ट्रेलर रिलीज, 'इच्छाधारी भेड़िया' बने वरुण धवन बॉलीवुड समाचार
    इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में दिखाई जाएगी वरुण धवन की 'भेड़िया' कृति सैनन

    अभिषेक बनर्जी

    त्रिपुरा में ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला, TMC का भाजपा पर आरोप त्रिपुरा
    तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो, जुलाई में राजनीति से संन्यास का किया था ऐलान तृणमूल कांग्रेस
    'रश्मि रॉकेट' रिव्यू: महिला खिलाड़ियों के 'जेंडर टेस्ट' पर तमाचा है तापसी की यह फिल्म बॉलीवुड समाचार
    ममता बनर्जी बनाम केंद्र सरकार: कोलकाता पुलिस ने ED अधिकारियों को भेजा समन ममता बनर्जी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025