NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'जुबली' से चमकी वामिका गब्बी की किस्मत, जानिए 'भूल चूक माफ' तक का कैसा रहा सफर
    अगली खबर
    'जुबली' से चमकी वामिका गब्बी की किस्मत, जानिए 'भूल चूक माफ' तक का कैसा रहा सफर
    'भूल चूक माफ' तक का कैसा रहा वामिका गब्बी का सफर? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@wamiqagabbi)

    'जुबली' से चमकी वामिका गब्बी की किस्मत, जानिए 'भूल चूक माफ' तक का कैसा रहा सफर

    लेखन दीक्षा शर्मा
    May 23, 2025
    05:47 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री वामिका गब्बी इन दिनों जबरदस्त चर्चा में हैं और हों भी क्यों ना, उनकी फिल्म 'भूल चूक माफ' सिनेमाघरों में जो रिलीज हो गई है। इसमें उनकी जोड़ी पहली बार राजकुमार राव के साथ बनी है।

    इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में राजकुमार की अदाकारी को काफी सराहा गया जा रहा है, वहीं वामिका भी फिल्म में खूब चमक रही हैं।

    आइए इस मौके पर वामिका के अब तक के फिल्मी सफर पर एक नजर डालते हैं।

    शुरुआत

    ...जब करीना कपूर की बहन बनीं वामिका 

    वामिका ने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म 'जब वी मेट' से की थी, जो साल 2007 में रिलीज हुई। उस वक्त वामिका केवल 14 साल की थीं और उन्होंने फिल्म में करीना कपूर की चचेरी बहन का किरदार निभाया था।

    इसके बाद वामिका ने 'लव आज कल' (2009), 'मौसम' (2011) और 'बिट्टू बॉस' (2012) जैसी फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिका निभाईं।

    2013 में वामिक ने पंजाबी सिनेमा का रुख किया और फिल्म 'तू मेरा 22 मैं तेरा 22' में नजर आईं।

    साउथ फिल्में

    वामिका ने साउथ इंडस्ट्री में भी किया काम 

    वामिका 'इश्क ब्रांडी', 'इश्क हाजिर है', 'निक्का जैलदार 2', 'परहुना' और 'दिल दियां गल्लां' जैसी पंजाबी फिल्मों में भी दिखाई दीं।

    वामिका साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इनमें 'भले मांची रोजू', 'मलाई नेरथु मयक्कम', 'गोधा' और 'नाइन' शामिल हैं।

    2021 में वामिका की पहली वेब सीरीज 'ग्रहण' रिलीज हुई थी। हालांकि, 'जुबली' (2023) उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई।

    इसमें उनके जोड़ीदार अपारशक्ति खुराना थे। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    पिछली फिल्म

    वरुण धवन के साथ 'बेबी जॉन' में आईं नजर 

    'भूल चूक माफ' से पहले वामिका को फिल्म 'बेबी जॉन' में देखा गया था। इसमें उन्होंने वरुण धवन और कीर्ति सुरेश के साथ काम किया था।

    वह तब्बू और अली फजल के साथ 'खुफिया' में भी नजर आ चुकी हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

    इसके अलावा वामिका ने 'मॉडर्न लव मुंबई', 'मॉडर्न लव चेन्नई' और 'चार्ली चोपड़ा और सोलांग वैली का रहस्य' जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है।

    आगामी फिल्में

    ये हैं वामिकी की आगामी फिल्में 

    वामिका की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही पंजाबी फिल्म 'किक्ली' में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग खत्म हो चुकी है।

    इसके अलावा अभिनेत्री के पास तमिल फिल्म 'इरावाकालम' और 'जिन्न' भी है। वामिका की फिल्मों की सूची में 'दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग' भी कतार में है।

    वह जल्द ही अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' में दिखाई देंगी, जिसके निर्देशन की कमान प्रियदर्शन ने संभाली है। परेश रावल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वामिका गब्बी
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    'जुबली' से चमकी वामिका गब्बी की किस्मत, जानिए 'भूल चूक माफ' तक का कैसा रहा सफर वामिका गब्बी
    लखनऊ: CBI दफ्तर में तैनात पुलिसकर्मी पर धनुष-बाण से हमला, सीने में धंसा तीर उत्तर प्रदेश
    भारत में आईफोन बनाने पर ट्रंप की चेतावनी, ऐपल को दी 25 प्रतिशत टैरिफ की धमकी आईफोन
    IPL 2025: PBKS बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    वामिका गब्बी

    फिल्म 'बेबी जॉन' से वरुण धवन की नई झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज होगा टीजर  वरुण धवन
    साउथ की इन 5 फिल्मों के हिंदी रीमेक रहे सुपरहिट, अब अगला नंबर 'बेबी जॉन' का वरुण धवन
    जया बच्चन की फिल्म 'दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग' का ऐलान, विकास बहल करेंगे निर्देशन जया बच्चन
    'बेबी जॉन' से कीर्ति सुरेश की पहली झलक आई सामने, वरुण धवन भी दिखे साथ कीर्ति सुरेश

    बॉलीवुड समाचार

    जावेद अख्तर बोले- पाकिस्तान और नरक में एक चुनना हो तो मैं नरक जाना पसंद करूंगा जावेद अख्तर
    मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस- एक हफ्ते में जवाब दें, वरना होगी कार्रवाई मिथुन चक्रवर्ती
    श्रद्धा कपूर काे नहीं मिली मुंहमांगी रकम तो छोड़ दी एकता कपूर की फिल्म श्रद्धा कपूर
    'मिशन इम्पॉसिबल 8' की आंधी के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर 'रेड 2' का कमाल जारी अजय देवगन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025