NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विवेक ओबेरॉय ने की बॉलीवुड राजनीति पर बात, कहा- दुर्भाग्य से यह इंडस्ट्री की पहचान है
    अगली खबर
    विवेक ओबेरॉय ने की बॉलीवुड राजनीति पर बात, कहा- दुर्भाग्य से यह इंडस्ट्री की पहचान है
    विवेक ओबेरॉय ने की बॉलीवुड की राजनीति पर बात (तस्वीर: इंस्टा/@vivekoberoi)

    विवेक ओबेरॉय ने की बॉलीवुड राजनीति पर बात, कहा- दुर्भाग्य से यह इंडस्ट्री की पहचान है

    लेखन मेघा
    Apr 04, 2023
    01:43 pm

    क्या है खबर?

    विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड में चल रही राजनीति पर खुलकर बात की है।

    अभिनेता ने अप्रैल, 2003 में अपनी चर्चित प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी याद किया, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई उजागर की थी।

    विवेक ने कहा कि वह खुशकिस्मत हैं, जो इस सबसे बाहर निकलने में सफल रहे। उन्होंने कहा यह राजनीति इंडस्ट्री की पहचान बन गई है।

    अभिनेता का बयान प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड में उन्हें दरकिनार करने के खुलासे के बाद सामने आया है।

    बयान

    14 महीने नहीं तक नहीं मिला था विवेक को काम

    हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान विवेक ने कहा, "मैं बहुत सारी ऐसी चीजों से गुजरा हूं, जो अनावश्यक थीं। ऐसी बातें जिनकी ओर प्रियंका भी इशारा कर रही हैं। दुर्भाग्य से यह हमारी इंडस्ट्री की पहचान रही है। यह हमारे इंडस्ट्री के अंधेरे पक्षों में से एक है।"

    उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि यह कितना निराशाजनक होता है। मैंने 'शूटआउट एट लोखंडवाला' में अवॉर्ड जीतने जैसे काम किया, लेकिन इसके बाद मैं 14 महीने घर पर बैठा रहा।"

    विस्तार

    प्रियंका का सफर है प्रेरणादायक- विवेक

    विवेक ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "जब मैं इस सबसे गुजर रहा था तो मैं सोचता था कि मुझे कुछ ऐसा करना है, जो मुझे आगे ले जाए। ऐसे में मैंने बिजनेस और समाज के लिए कुछ करने पर ध्यान लगाया।"

    उन्होंने कहा, "प्रियंका का बयान अपने लिए एक नई जगह खोजने के मामले में बहुत प्रेरणादायक है। वह बाहर गईं और कुछ अलग खोजा, जो व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से उनके लिए बेहतर साबित हुआ।"

    बयान

    विवेक को दी जाती थी इंडस्ट्री के खिलाफ न बोलने की सलाह 

    विवेक ने माना कि अब 20 साल पहले की स्थिति से काफी अंतर है और कलाकारों के पास प्रशंसकों का साथ है, जिससे लोग डरते हैं।

    उन्होंने कहा, "जब मैंने इंडस्ट्री के खिलाफ आवाज उठाई थी तो मुझे कहा जाता था कि इसके बारे में बात मत करो। यह फैमिली सीक्रेट की तरह है, लेकिन अगर परिवार में दुर्व्यवहार चल रहा है और आप इसके बारे में नहीं बोलते तो यह बेवकूफी है। ऐसा करने पर यह ठीक कैसे होगा?"

    बयान

    इंडस्ट्री है एक असुरक्षित जगह- विवेक 

    विवेक ने स्वीकार किया कि इंडस्ट्री की राजनीति नए कलाकारों की प्रतिभाओं को खत्म कर देती है।

    उन्होंने कहा, "इंडस्ट्री एक बहुत ही असुरक्षित जगह है। कलाकार बहुत नाजुक होते हैं और यहां आकर वह और भी कमजोर हो जाते हैं। चाहे वो #MeToo आंदोलन हो, कास्टिंग काउच या सिर्फ धमकाना हो, ये सब उनकी प्रतिभा को मार देते हैं। मुझे खुशी है कि इस बारे में बात की जा रही है और धीरे-धीरे ये इंडस्ट्री से दूर हो जाएगी।"

    बयान

    सुशांत को नहीं गंवानी चाहिए थी जान- विवेक

    इसके आगे विवेक ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर भी निराशा जताई।

    उन्होंने कहा, "इंडस्ट्री में आज लोग अधिक मुखर हो रहे हैं और प्रशंसक भी जागरूक हो गए हैं। सुशांत को कभी भी अपनी जान नहीं गंवानी चाहिए थी, चाहे कुछ भी हो जाए। यह बहुत दुखद है। वह कितने प्रतिभाशाली थे, उनके पास अच्छे दोस्तों का साथ होना चाहिए था। आप इंडस्ट्री को परिवार कहते हैं तो परिवार को एक-दूसरे के लिए होना चाहिए।"

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    विवेक जल्द ही रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आने वाले हैं, जो अमेजन प्राइम पर आएगी। इसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी भी मुख्य भूमिका में हैं। पिछले साल अभिनेता की वेब सीरीज 'धारावी बैंक' आई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विवेक ओबेरॉय
    प्रियंका चोपड़ा
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार की पावर स्टीयरिंग क्यों होती है खराब? जानिए कैसे करें समाधान  कार
    दिल्ली के जंगपुरा में चला बुलडोजर, मद्रासी कैंप में तोड़ी गईं 300 झुग्गियां; क्या है वजह? दिल्ली हाई कोर्ट

    विवेक ओबेरॉय

    क्या 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज़ पर लग जाएगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में पंहुचा मामला नरेंद्र मोदी
    'कलंक' सहित इस महीने रिलीज़ होंगी ये बड़ी फिल्में, अभी से कर लें टिकट बुक नरेंद्र मोदी
    आ गई 'पीएम नरेंद्र मोदी' की नई रिलीज़ डेट, मेकर्स ने किया ऐलान नरेंद्र मोदी
    विवेक ओबेरॉय ने जताई इच्छा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट से लड़ना चाहते हैं चुनाव नरेंद्र मोदी

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा BBC की '100 प्रतिभाशाली महिलाओं' की सूची में शामिल, बॉलीवुड को लेकर किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका को बोला गया काली बिल्ली, बॉलीवुड में इन अभिनेत्रियों ने भी झेला रंगभेद बिपाशा बसु
    इस क्रिसमस देखें ये सुपरहिट फिल्में, OTT पर हैं उपलब्ध क्रिसमस
    अलविदा 2022: दीपिका से आलिया तक, इन बॉलीवुड हस्तियों ने बिजनेस में रखा कदम दीपिका पादुकोण

    बॉलीवुड समाचार

    प्रियंका और निक ही नहीं, भारत के दौरे पर आईं ये मशहूर विदेशी हस्तियां; देखिए सूची प्रियंका चोपड़ा
    रानी मुखर्जी ने अब खोला राज, बताया मां बनने के बाद क्यों हुईं अभिनय से दूर रानी मुखर्जी
    अप्रैल फूल डे: OTT पर देखें बॉलीवुड की ये बेहतरीन कॉमेडी फिल्में मनोरंजन
    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की कहां हुई थी मुलाकात, हुआ खुलासा परिणीति चोपड़ा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025