NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विवेक ओबेरॉय के लिए मुश्किल समय में मददगार साबित हुए थे अक्षय कुमार, किया खुलासा
    अगली खबर
    विवेक ओबेरॉय के लिए मुश्किल समय में मददगार साबित हुए थे अक्षय कुमार, किया खुलासा
    अक्षय कुमार ने की थी विवेक ओबेरॉय की मदद

    विवेक ओबेरॉय के लिए मुश्किल समय में मददगार साबित हुए थे अक्षय कुमार, किया खुलासा

    लेखन पलक
    Feb 26, 2024
    06:31 pm

    क्या है खबर?

    अपने अभिनय से लोगों के बीच खास पहचान बनाने वाले अभिनेताओं में विवेक ओबेरॉय का नाम भी शामिल है।

    सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आने के बाद विवेक पिछले काफी समय से लगातार सुर्खियों में हैं।

    वह इंडस्ट्री में अपने सफर और करियर के बारे में खुलकर बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में विवेक ने उन दिनों को याद किया जब मुश्किल दौर में अक्षय कुमार ने उनकी मदद की थी।

    खुलासा

    अक्षय से सुनीं विवेक की समस्याएं

    विवेक ने अक्षय के साथ अपनी दोस्ती के बारे में मिर्ची प्लस को बताया कि एक दौर था जब वह इंडस्ट्री में अलग-थलग महसूस कर रहे थे। उस दौरान खिलाड़ी कुमार ने उन्हें एक सलाह दी, जिसने विवेक के जीवन को बदल दिया।

    विवेक ने खुलासा किया कि, अक्षय ने उनसे पूछा, "बता तेरी लाइफ में क्या प्रॉब्लम चल रही है? इसके बाद मैंने उन्हें अपना दर्द बताया। उन्होंने मेरी सारी समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनीं और मुझे खुलकर बोलने दिया।"

    मदद

    विवेद के लिए मददगार साबित हुए खिलाड़ी कुमार 

    अक्षय ने विवेक की मदद की और कहा, "मैं तुम्हारी मदद कर सकता हूं।"

    विवेक के अनुसार, अक्षय ने कहा कि बहुत से शो चल रहे हैं। उस समय अक्षय के पास भी एक शो का ऑफर आया था, लेकिन वह एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। ऐसे में वह यह शो नहीं कर सकते थे।

    हालांकि, उन्होंने कहा कि उनके पास जैसी ही शो की जानकारी आएगी वह विवेक को दे देंगे और वह उसे कर लें।

    आभार

    विवेक ने जताया अक्षय का आभार

    विवेक ने अक्षय का आभार जताते हुए कहा कि उनकी मदद की वजह से उन्हें फिर से काम मिलना शुरू हुआ।

    विवेक बोले, "मेरी निराशा यह थी कि मैं हिट फिल्में कर रहा था, लेकिन मुझे काम क्यों नहीं मिल रहा था। मेरा इस तरह बहिष्कार क्यों किया जा रहा था?"

    अभिनेता के अनुसार, अक्षय ने यह नहीं कहा था कि वह उनसे साथ लड़ाई लड़ेंगे। लेकिन, उन्होंने एक सरल समाधान दिया, जिससे विवेक को पैसा, प्यार और मंच मिला।

    सीरीज

    विक्रम बख्शी के किरदार से विवेक ने लूटी वाहवाही

    विवेक को आखिरी बार रोहित शेट्टी की सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में देखा गया था।

    सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत सीरीज में विवेक ने जॉइंट CP विक्रम बख्शी की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें सराहना भी मिली। इस सीरीज में सिद्धार्थ और विवेक के अलावा शिल्पा शेट्टी, श्वेता त्रिपाठी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

    'इंडियन पुलिस फोर्स' 19 जनवरी को OTT प्लेटफॉरम 'अमेजन प्राइम वीडियो' पर रिलीज हुई थी। सीरीज को दर्शकों ने देश-विदेश में बहुत प्यार दिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अक्षय कुमार
    विवेक ओबेरॉय
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग

    अक्षय कुमार

    अलविदा 2023: इस साल इन बायोपिक फिल्मों ने दी दस्तक, जानिए कैसा रहा हाल विक्की कौशल
    'बड़े मियां छोटे मियां': गानों में दिखेगी अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और पृथ्वीराज सुकुमारन की तिगड़ी  टाइगर श्रॉफ
    अपने जन्मदिन पर पति अक्षय कुमार को किस करती नजर आईं ट्विंकल खन्ना, वीडियो वायरल   ट्विंकल खन्ना
    अक्षय कुमार ने यूं दी ट्विंकल खन्ना को जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा किया ये मजेदार वीडियो  ट्विंकल खन्ना

    विवेक ओबेरॉय

    इन फिल्मों में अजय देवगन ने निभाया है नकारात्मक किरदार अक्षय कुमार
    सैंडलवुड ड्रग्स मामला: विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य आल्वा गिरफ्तार, चार महीने से थे फरार बॉलीवुड समाचार
    अभिनेता विवेक ओबेरॉय के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानिए क्या है मामला मुंबई पुलिस
    प्रधानमंत्री मोदी पर बायोपिक बनाएंगे गजेंद्र चौहान, नाम होगा 'एक और नरेन' नरेंद्र मोदी

    बॉलीवुड समाचार

    'नैना' से लेकर 'एक थी डायन' तक, जियो सिनेमा पर देखें ये हॉरर फिल्में राजकुमार राव
    ऋतुराज सिंह ही नहीं, इन टीवी कलाकारों ने भी बीच शो में दुनिया को कहा अलविदा टीवी जगत की खबरें
    तृप्ति डिमरी 'एनिमल' से पहले इन फिल्मों के जरिए भी लूट चुकीं वाहवाही तृप्ति डिमरी
    कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' का सीक्वल तैयार, निर्देशक बोले- पैसा नहीं, बस प्यार कमाना है कंगना रनौत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025