NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विवेक ओबेरॉय ने दिया अजय देवगन का उदाहरण, कहा- हुनर है तो भीड़ में भी चमकोगे
    अगली खबर
    विवेक ओबेरॉय ने दिया अजय देवगन का उदाहरण, कहा- हुनर है तो भीड़ में भी चमकोगे
    विवेक ओबेरॉय को मिली तवज्जो से अजय देवगन को नहीं हुई दिक्कत

    विवेक ओबेरॉय ने दिया अजय देवगन का उदाहरण, कहा- हुनर है तो भीड़ में भी चमकोगे

    लेखन पलक
    Jan 18, 2024
    01:21 pm

    क्या है खबर?

    विवेक ओबेरॉय जल्द ही रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में दिखाई देंगे।

    इसके जरिए विवेक निर्देशक के कॉप यूनिवर्स में कदम रख रहे हैं। सीरीज में अभिनेता पुलिस अफसर विवेक बक्शी का दमदार किरदार निभाएंगे।

    अपने अभिनय कौशल के लिए तारीफ लूटने वाले विवेक कई सितारों से सजी फिल्में करने से कभी नहीं कतराते।

    हाल ही में उन्होंने अजय देवगन का जिक्र कर बताया कि उन्हें इस तरह की फिल्में करने में दिक्कत क्यों नहीं होती है।

    विवेक

    अजय से सुरक्षित रहना सीखना चाहते हैं विवेक

    ईटाइम्स से बातचीत में विवेक ने किसी के साथ काम करने में असुरक्षित महसूस न करने की बात कही।

    उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अगर आपको अपनी प्रतिभा पर यकीन है तो दिक्कत नहीं होनी चाहिए। मैं अजय जैसे लोगों से सीखना चाहता हूं, जो बहुत सुरक्षित थे। जब कंपनी रिलीज हुई तो उन्होंने फिल्म, होर्डिंग्स और प्रचार में मुझे बराबर का दर्जा दिया। उन्होंने कभी राम गोपाल वर्मा को फोन करके इस बारे में कोई सवाल नहीं किया।"

    कृष

    "बड़े दिल वाले होते हैं बड़े कलाकार"

    विवेक बोले, "जब मैंने ऋतिक रोशन के साथ 'कृष 3' में काम किया तो नायक और खलनायक के रूप में हम दोनों सामने थे, इसलिए मुझे लगता है कि बड़े कलाकार बड़े दिल वाले हैं, जो कहते हैं कोई टेंशन नहीं, कर लेते हैं।"

    विवेक ने समझाने के लिए 'वॉर' का जिक्र किया और कहा, "ऋतिक, टाइगर श्रॉफ से बहुत बड़े स्टार थे। मैं उन दोनों से प्यार करता हूं, लेकिन 'वॉर' में वे बराबर थे। यह बेहतरीन फिल्म थी।"

    मिलेगी तारीफ

    जरूर मिलता है प्रतिभा का फल- विवेक

    विवेक बोले, "मुझे लगता है आपको असुरक्षा को थोड़ा छोड़ना होगा। आपको फिल्म में छाप छोड़ने के लिए सर्वश्रेष्ठ देना होगा। अगर आपको लगता है कि आप प्रतिभाशाली हैं तो उसका परिणाम जरूर मिलेगा। लोग आप पर ध्यान देंगे और कहेंगे, यार, क्या काम किया है।"

    "बॉबी देओल को देखिए, एनिमल में उनके पास कितने मिनट थे, लेकिन प्रभाव देखिए। जब मैं उनसे मिला तो मैंने उनसे कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह ऐसे दिख सकते हैं।"

    उत्साहित

    'इंडियन पुलिस फोर्स' के लिए उत्साहित हैं विवेक

    विवेक, रोहित की आगामी वेब सीरीज 'इंडिय पुलिस फोर्स' के लिए बेहद उत्साहित हैं।

    अभिनेता ने हाल ही में बॉलीवुड बब्बल को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि रोहित ने जब उन्हें यह सीरीज ऑफर की थी तो उन्हें सम्मानित महसूस हुआ था।

    बता दें, 'इंडियन पुलिस फोर्स' में विवेक, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्वेता तिवारी, शिल्पा शेट्टी जैसे कलाकारों के साथ काम करते दिखाई देंगे।

    यह सीरीज OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 19 जनवरी को रिलीज होगी।

    जानकारी

    कई कलाकारों से भरी फिल्मों में दिख चुके हैं विवेक

    विवेक ने अपने करियर की शुरुआत अजय अभिनीत 2002 में आई फिल्म 'कंपनी' से की थी। इस फिल्म के अलावा उन्होंने 'मस्ती', 'युवा' और 'काल' जैसी फिल्मों में भी काम किया, जिनमें जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार उनेके साथ थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विवेक ओबेरॉय
    अजय देवगन
    इंडियन पुलिस फोर्स
    रोहित शेट्टी

    ताज़ा खबरें

    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    विवेक ओबेरॉय

    बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं श्वेता तिवारी की बेटी पलक, रिलीज हुआ फर्स्ट लुक बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड के इन सितारों को ऑफर हुई थी 'बाहुबली', लेकिन ठुकरा दी फिल्म श्रीदेवी
    सैंडलवुड ड्रग्स मामला: विवेक ओबरॉय के घर पड़ा छापा, रिश्तेदार हुआ फरार बॉलीवुड समाचार
    सैंडलवुड ड्रग्स मामला: विवेक ओबेरॉय की पत्नी को भेजा नोटिस, कल घर पर पड़ा था छापा बॉलीवुड समाचार

    अजय देवगन

    अजय देवगन संग बनी डायना की जोड़ी, रवीना की बेटी राशा भी साथ में करेंगी डेब्यू डायना पेंटी
    प्रभास से लेकर अजय देवगन तक, इस साल जून में रिलीज होंगी इन सितारों की फिल्में बॉलीवुड समाचार
    अजय देवगन की 'भोला' ने OTT पर दी दस्तक, इस प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज  भोला फिल्म
    अजय देवगन से लेकर सैफ अली खान तक, ये हैं OTT के सबसे महंगे अभिनेता सैफ अली खान

    इंडियन पुलिस फोर्स

    रोहित शेट्टी ने किया अपनी पहली वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का ऐलान लेटेस्ट वेब सीरीज
    रोहित शेट्टी 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग के दौरान हुए घायल, किया गया छोटा ऑपरेशन रोहित शेट्टी
    'इंडियन पुलिस फोर्स' का टीजर जारी, वर्दी में एक्शन करते दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा सिद्धार्थ मल्होत्रा
    'इंडियन पुलिस फोर्स' का ट्रेलर जारी, दिखा सिद्धार्थ मल्होत्रा-शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय का धांसू अंदाज रोहित शेट्टी

    रोहित शेट्टी

    शिव ठाकरे का बड़ा खुलासा, कहा- 'खतरों के खिलाड़ी 13' के लिए छोड़ी 2 फिल्में  खतरों के खिलाड़ी
    रोहित की 'सिंघम अगेन' में सितारों की फौज, बनेगी भारत की सबसे बड़ी पुलिसवालों की फिल्म  सिंघम
    रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में नजर आ सकते हैं विक्की कौशल, निर्माताओं ने किया संपर्क विक्की कौशल
    'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग के दौरान चोटिल हुए रोहित रॉय, जल्द मुंबई लाया जाएगा  खतरों के खिलाड़ी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025