संजय गुप्ता को खोने का गम बर्दाश्त नहीं कर पा रहे विवेक ओबेराॅय, भावुक पोस्ट वायरल
क्या है खबर?
जाने-माने निर्देशक संजय गुप्ता का 59 की उम्र में मुंबई स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। उनके अचानक निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 'कांटे', 'जिंदा' और 'काबिल' जैसी हिट फिल्में बनाने वाले निर्देशक की मौत से अभिनेता विवेक ओबेरॉय बेहद स्तब्ध हैं। फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' में उनके साथ काम कर चुके विवेक ने सोशल मीडिया पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया है।
दर्द
ये क्षति बहुत व्यक्तिगत और अकल्पनीय है- विवेक
विवेक ने एक्स पर अपने बेहद भावुक पोस्ट में लिखा, 'मैं संजय गुप्ता जी के अचानक और असमय निधन की खबर से पूरी तरह स्तब्ध और हताश हूं। ये एक ऐसी क्षति है, जिसे सहन करना बेहद मुश्किल है।'
उन्होंने आगे लिखा कि एक साथ काम करने के कारण यह दुख उनके लिए बेहद व्यक्तिगत है, क्योंकि जिनके साथ आपने अपनी यात्रा, बातें और यादें साझा की हों, उन्हें खो देने का गम स्वीकार करना आसान नहीं होता।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए विवेक का पोस्ट
I am deeply shocked and heartbroken by the sudden and untimely demise of Sanjay Gupta. This loss is truly unimaginable and very difficult to process.
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) November 1, 2026
Having worked together, this news feels deeply personal. It is never easy to accept the loss of someone you have shared a… pic.twitter.com/vkjZlLJyZn
यादें
"संजय, आपकी कमी हमेशा खलेगी"
विवेक ने लिखा, 'कुछ खबरें आपको एकदम सुन्न कर देती हैं और यह उन्हीं पलों में से एक है। साथ काम करते हुए बिताया गया समय मेरे लिए हमेशा खास रहेगा।'
उन्होंने संजय गुप्ता की पत्नी और उनके दोनों बच्चों के प्रति संवेदना व्यक्त की। अभिनेता ने आगे लिखा, 'संजय, आपकी कमी हमेशा खलेगी। आपके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दे। ओम शांति।'
जानकारी
'शूटआउट एट लोखंडवाला' में जमी थी जोड़ी
बता दें कि विवेक और संजय गुप्ता ने साल 2007 की ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' में साथ काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया था, जबकि संजय गुप्ता बतौर निर्माता और सह-लेखक इस फिल्म से जुड़े हुए थे।