Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पहली फिल्म के लिए विवेक ओबेरॉय को करना पड़ा था 15-16 महीने का संघर्ष
मनोरंजन

पहली फिल्म के लिए विवेक ओबेरॉय को करना पड़ा था 15-16 महीने का संघर्ष

पहली फिल्म के लिए विवेक ओबेरॉय को करना पड़ा था 15-16 महीने का संघर्ष
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Apr 24, 2022, 01:11 pm 3 मिनट में पढ़ें
पहली फिल्म के लिए विवेक ओबेरॉय को करना पड़ा था 15-16 महीने का संघर्ष
विवेक को पहली फिल्म के लिए करना पड़ा संघर्ष

विवेक ओबेरॉय भले बॉलीवुड के सुपरस्टार नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपनी खुद की अलग पहचान बनाई है। विवेक के पिता सुरेश ओबेरॉय अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता रहे हैं। विवेक ने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए एक्टिंग में अपना करियर बनाया। कई लोगों को लगता होगा कि स्टारकिड होने के चलते विवेक को आसानी से पहचान मिल गई। अब एक इंटरव्यू में अभिनेता ने बताया कि उन्हें करीब 15-16 महीने संघर्ष करने के बाद पहली फिल्म मिली।

रिपोर्ट
न्यूयॉर्क से आने बाद विवेक की लॉन्चिंग की हो गई थी तैयारी

पिंकविला से हुई बातचीत में विवेक ने बताया कि उन्हें उनकी पहली फिल्म 'कंपनी' के लिए 15-16 महीनों का लंबा संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि मैंने 'कंपनी' को चुना या 'कंपनी' ने मुझे चुना। लेकिन उस समय हर कोई कहता था कि मैं बहुत बड़ी गलती कर रहा हूं, क्योंकि जब मैं न्यूयॉर्क से फिल्म की पढ़ाई करके वापस आया, तो यह बहुत सामान्य सी बात थी कि दूसरी पीढ़ी के लड़के की लॉन्चिंग होगी।"

वाकया
खुद की लॉन्चिंग की खबर ने विवेक की नींद उड़ा दी थी

विवेक ने आगे कहा कि उनके पिता उन्हें एक फिल्म से लॉन्च करने वाले थे। विवेक ने वह फिल्म भी साइन कर ली थी, जिसे उनके पिता सुरेश अब्बास मस्तान के साथ मिलकर बनाने वाले थे। सब कुछ तय हो गया था कि विवेक को कैसे लॉन्च करना है, लेकिन इससे विवेक की रातों की नींद उड़ गई थी। अभिनेता ने बताया कि वह अपने पिता की तरह अपने दम पर खुद को स्थापित करना चाहते थे।

फैसला
विवेक ने लॉन्चिंग के ऑफर को ठुकराकर चुनी संघर्ष की राह

विवेक ने खुलासा किया कि एक दिन वह अपने पिता के पास गए और कहा कि वह अपनी लॉन्चिंग वाली फिल्म नहीं करेंगे। उन्होंने अपने पिता को कहा था कि वह अपनी योग्यता के दम पर संघर्ष करने और काम खोजने के लिए तैयार हैं। विवेक ने बताया, "उस दिन से मुझे अलग-अलग निर्माताओं के पास जाने के लिए, उनसे मिलने के लिए इंतजार करने में और ऑडिशन देने में करीब 15-16 महीने लगे।"

बयान
यह मेरे लिए बहुत ही कठिन समय था- विवेक

यहां तक विवेक ने अपना सरनेम भी हटा दिया था। उन्होंने बताया, "यह मेरे लिए बहुत ही कठिन समय था। यहीं से मेरा संघर्ष शुरू हुआ था। मुझे पता चला कि राम गोपाल वर्मा 'कंपनी' नाम की फिल्म बना रहे हैं और किसी तरह मुझे उनसे मिलने का मौका मिला।" यह क्राइम एक्शन फिल्म 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए विवेक को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

करियर
दिलचस्प रहा विवेक का फिल्मी सफर

विवेक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह रोहित शेट्टी की वेब सीरीज में नजर आएंगे। इसमें शिल्पा शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी दिखाई देंगे। विवेक को 'साथिया', 'मस्ती' और 'युवा' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के चलते काफी वाहवाही मिली थी। 'शूटआउट एट लोखंडवाला' से उन्हें खास पहचान मिली। जल्द ही वह फिल्म 'इति: कैन यू सॉल्व योर ओन मर्डर' में नजर आएंगे। इसमें वह प्रभु सिंह का किरदार निभाने वाले हैं।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

विवेक के पिता सुरेश ने अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। 'सोल्जर', 'सफारी', 'गदर एक प्रेम कथा', 'लज्जा', 'प्यार तूने क्या किया' और 'कबीर सिंह' जैसी लोकप्रिय फिल्मों में सुरेश ने काम किया था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
सेलिब्रिटी गॉसिप
बॉलीवुड समाचार
विवेक ओबेरॉय
ताज़ा खबरें
240W फास्ट चार्जर टेस्ट कर रही है चाइनीज कंपनी, तोड़ेगी वीवो और iQoo का रिकॉर्ड
240W फास्ट चार्जर टेस्ट कर रही है चाइनीज कंपनी, तोड़ेगी वीवो और iQoo का रिकॉर्ड टेक्नोलॉजी
चीनी कंपनी की इस इलेक्ट्रिक MPV ने भारत में बनाया रिकॉर्ड, तय की सबसे लंबी दूरी
चीनी कंपनी की इस इलेक्ट्रिक MPV ने भारत में बनाया रिकॉर्ड, तय की सबसे लंबी दूरी ऑटो
अमेरिका में नया बंदूक नियंत्रण कानून, राष्ट्रपति बाइडन ने किए हस्ताक्षर
अमेरिका में नया बंदूक नियंत्रण कानून, राष्ट्रपति बाइडन ने किए हस्ताक्षर दुनिया
टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में उमरान मलिक होने चाहिए- दिलीप वेंगसरकर
टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में उमरान मलिक होने चाहिए- दिलीप वेंगसरकर खेलकूद
व्हाट्सऐप की मदद से शॉपिंग करना होगा आसान, मिलने वाला है नया फीचर
व्हाट्सऐप की मदद से शॉपिंग करना होगा आसान, मिलने वाला है नया फीचर टेक्नोलॉजी
सेलिब्रिटी गॉसिप
अगले एक साल ज्यादा काम नहीं करूंगा- पंकज त्रिपाठी
अगले एक साल ज्यादा काम नहीं करूंगा- पंकज त्रिपाठी मनोरंजन
अपनी 250 रुपये की पहली कमाई मां के चरणों में रख दी थी- रणबीर कपूर
अपनी 250 रुपये की पहली कमाई मां के चरणों में रख दी थी- रणबीर कपूर मनोरंजन
अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​दोनों शादी के लिए तैयार हैं- वरुण धवन
अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​दोनों शादी के लिए तैयार हैं- वरुण धवन मनोरंजन
दुनिया में सबसे खूबसूरत हैं रॉबर्ट पैटिनसन और एंबर हर्ड- रिसर्च
दुनिया में सबसे खूबसूरत हैं रॉबर्ट पैटिनसन और एंबर हर्ड- रिसर्च मनोरंजन
अपना देश छोड़कर अमेरीका आना काफी चुनौतीपूर्ण था- प्रियंका चोपड़ा
अपना देश छोड़कर अमेरीका आना काफी चुनौतीपूर्ण था- प्रियंका चोपड़ा मनोरंजन
और खबरें
बॉलीवुड समाचार
रणबीर से लेकर संजय दत्त तक, जानिए 'शमशेरा' के कलाकारों ने कितनी फीस ली
रणबीर से लेकर संजय दत्त तक, जानिए 'शमशेरा' के कलाकारों ने कितनी फीस ली मनोरंजन
'पप्पी लव' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे कन्नड़ फिल्ममेकर हरि संतोष, फिल्म में दिखेंगे ये कलाकर
'पप्पी लव' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे कन्नड़ फिल्ममेकर हरि संतोष, फिल्म में दिखेंगे ये कलाकर मनोरंजन
लगातार लोकप्रिय हो रहे कार्तिक आर्यन, पिछली पांच में से चार फिल्मों ने की बंपर कमाई
लगातार लोकप्रिय हो रहे कार्तिक आर्यन, पिछली पांच में से चार फिल्मों ने की बंपर कमाई मनोरंजन
बॉलीवुड में पूरे हुए शाहरुख के 30 साल, इन फिल्मों से बने 'किंग ऑफ रोमांस'
बॉलीवुड में पूरे हुए शाहरुख के 30 साल, इन फिल्मों से बने 'किंग ऑफ रोमांस' मनोरंजन
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी, राम गोपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी, राम गोपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज मनोरंजन
और खबरें
विवेक ओबेरॉय
रोहित शेट्टी की वेब सीरीज में सिद्धार्थ के बाद शिल्पा और विवेक ओबेरॉय की एंट्री
रोहित शेट्टी की वेब सीरीज में सिद्धार्थ के बाद शिल्पा और विवेक ओबेरॉय की एंट्री मनोरंजन
विवेक ओबेरॉय ने शेयर किया शॉर्ट फिल्म 'वर्सेज ऑफ वॉर' का ट्रेलर
विवेक ओबेरॉय ने शेयर किया शॉर्ट फिल्म 'वर्सेज ऑफ वॉर' का ट्रेलर मनोरंजन
विराट कोहली की टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर बॉलीवुड कलाकारों ने क्या दी प्रतिक्रिया?
विराट कोहली की टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर बॉलीवुड कलाकारों ने क्या दी प्रतिक्रिया? मनोरंजन
विवेक ओबेरॉय ने साधा बॉलीवुड पर निशाना, बोले- टैलेंट से ज्यादा सरनेम की पूछ होती है
विवेक ओबेरॉय ने साधा बॉलीवुड पर निशाना, बोले- टैलेंट से ज्यादा सरनेम की पूछ होती है मनोरंजन
पलक की डेब्यू फिल्म 'रोजी' के को-प्रोड्यूसर को पुलिस ने क्यों पकड़ा?
पलक की डेब्यू फिल्म 'रोजी' के को-प्रोड्यूसर को पुलिस ने क्यों पकड़ा? मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022