NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दीपिका पादुकोण की तारीफ करने पर ट्रोल हुए विवेक अग्निहोत्री, ट्रोलर्स को दिया जवाब
    मनोरंजन

    दीपिका पादुकोण की तारीफ करने पर ट्रोल हुए विवेक अग्निहोत्री, ट्रोलर्स को दिया जवाब

    दीपिका पादुकोण की तारीफ करने पर ट्रोल हुए विवेक अग्निहोत्री, ट्रोलर्स को दिया जवाब
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Mar 05, 2023, 11:53 am 1 मिनट में पढ़ें
    दीपिका पादुकोण की तारीफ करने पर ट्रोल हुए विवेक अग्निहोत्री, ट्रोलर्स को दिया जवाब
    विवेक अग्निहोत्री ने ट्रोलर्स को दिया जवाब (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vivekagnihotri)

    कुछ दिन पहले खबर आई थी कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 95वें ऑस्कर समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। इस खबर से दीपिका के प्रशंसकों के साथ ही हर कोई खुश हो गया था। सोशल मीडिया पर लोग दीपिका के ऑस्कर में प्रजेंटर बनने से गर्व जाहिर कर रहे थे। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने भी ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की। हालांकि, उनके ट्वीट के लिए उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। अब विवेक ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

    विवेक ने कहा था- यह भारतीय सिनेमा का साल है

    दीपिका पादुकोण के ऑस्कर प्रजेंटर बनने की घोषणा होने के बाद विवेक ने ट्वीट किया था, 'द कश्मीर फाइल्स के साथ अमेरिका की यात्रा के दौरान उनकी शानदार प्रतिक्रिया देखते हुए मैंने कहा था कि हर कोई भारत में अपने कदम बढ़ाना चाहता है। भारत अब दुनिया में सबसे आकर्षक, विकासशील और सुरक्षित बाजार है। यह भारतीय सिनेमा का साल है।' इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग के साथ 'अच्छे दिन' भी लिखा था।

    इससे पहले कई बार दीपिका की आलोचना कर चुके हैं विवेक

    विवेक इससे पहले दीपिका पर कई बार तंज कस चुके हैं। 'पठान' के 'बेशरम रंग' विवाद में भी उन्होंने दीपिका की आलोचना की थी। विवेक के ट्वीट पर यूजर्स ने उनसे पूछा, 'लेकिन दीपिका तो देशद्रोही हैं?' एक अन्य यूजर ने उनपर प्रोपोगैंडा फैलाने का आरोप लगाया। वहीं कई लोगों ने उन पर दोगलापन का आरोप लगाया। विवेक के ट्वीट पर कॉमेंट बॉक्स आलोचनाओं और ट्रोलिंग से भर गया। अब विवेक ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

    ट्रोलर्स को विवेक ने दिया यह जवाब

    विवेक ने अपने नए ट्वीट में लिखा, 'नई दुनिया में किसी से असहमत होने पर उनकी आलोचना करना और उनके काम को पसंद करने पर उनकी प्रशंसा करने को 'डबल स्टैंडर्ड' कहा जाता है। मुझे लगता है इसे 'निष्पक्षता' कहते हैं। जो भी कोई भारत का नाम रोशन करता है, उसे हर किसी की तारीफ मिलनी चाहिए।' हालांकि, इस ट्वीट पर भी कई यूजर उन पर भड़क गए और नकारात्मक कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

    विवेक का ट्रोलर्स को जवाब

    Well… in a new world ‘criticising someone when you disagree and appreciating when you like their act’ is called double standard.

    Well, I thought it’s called ‘fairness’. Anyone who makes India’s name popular deserves appreciation unanimously. https://t.co/3Cm2qYq3ep

    — Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) March 4, 2023

    'वैक्सीन वार' पर काम कर रहे विवेक

    विवेक पिछले साल अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर चर्चा में थे। फिल्म में अनुपम खेर मुख्य भूमिका में थे। 'द कश्मीर फाइल्स' में कश्मीर में पंडितों के साथ हुए अत्याचार को दिखाया गया था। इस फिल्म पर प्रोपोगैंडा फैलाने का आरोप लगा था। विवेक अब अपनी नई फिल्म 'वैक्सीन वार' पर काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। 'वैक्सीन वार' कोविड-19 के दौरान देशभर में चलाए गए वैक्सीनेशन अभियान पर आधारित है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    विवेक अग्निहोत्री

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण अब ऑस्कर में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, पहले भी निभा चुकी हैं बड़ी जिम्मेदारियां  बॉलीवुड समाचार
    दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ अब साथ मिलकर करेंगी जासूसी, जानें यशराज फिल्म्स की अगली तैयारी  कैटरीना कैफ
    दीपिका पादुकोण ने बताई 'पठान' विवाद पर चुप्पी की वजह, कहा- अनुभव सब सिखा देता है शाहरुख खान
    ऋतिक रोशन ने शूरू की 'फाइटर' के तीसरे शेड्यूल की शूटिंग, दीपिका पादुकोण नहीं होंगी शामिल ऋतिक रोशन

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: सौरभ शुक्ला के किरदार, जिन्होंने फिल्मों को बनाया यादगार जन्मदिन विशेष
    सैफ अली खान नहीं कर रहे घर में घुसने वाले पपराजियों पर कानूनी कार्रवाई सैफ अली खान
    सुष्मिता सेन हार्ट अटैक के बाद प्रशंसकों से हुईं रूबरू, दी यह सलाह सुष्मिता सेन
    'जब वी मेट' के सीक्वल पर शाहिद कपूर बोले- करीना जैसे कोई नहीं बन सकती 'गीत' शाहिद कपूर

    विवेक अग्निहोत्री

     क्या था 'द कश्मीर फाइल्स' से अनुपम खेर के पिता का कनेक्शन? निर्देशक ने किया खुलासा अनुपम खेर
    प्रकाश राज ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर साधा निशाना, बोले- बकवास फिल्मों में से एक है प्रकाश राज
    विवेक अग्निहोत्री ने पूरी की 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म पल्लवी जोशी
    कंगना रनौत और मोहनलाल से मिनी सीरीज 'वन नेशन' के लिए किया गया संपर्क कंगना रनौत

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023