NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विवेक अग्निहोत्री ने की 'द वैक्सीन वॉर' की घोषणा, अगले साल आएगी फिल्म
    मनोरंजन

    विवेक अग्निहोत्री ने की 'द वैक्सीन वॉर' की घोषणा, अगले साल आएगी फिल्म

    विवेक अग्निहोत्री ने की 'द वैक्सीन वॉर' की घोषणा, अगले साल आएगी फिल्म
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 10, 2022, 01:45 pm 1 मिनट में पढ़ें
    विवेक अग्निहोत्री ने की 'द वैक्सीन वॉर' की घोषणा, अगले साल आएगी फिल्म
    विवेक अग्निहोत्री ने की अपनी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की घोषणा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vivekagnihotri)

    'द कश्मीर फाइल्स' का निर्देशन करके फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने खूब लाइम लाइट हासिल की। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की थी। आज अपने 49वें जन्मदिन (10 नवंबर) के मौके पर उन्होंने अपनी नई फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की घोषणा कर दी है। उन्होंने इसका एक पोस्टर भी शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आएगी।

    विवेक ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया फिल्म का पोस्टर

    विवेक ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में वैक्सीन की शीशी पर फिल्म का टाइटल लिखा हुआ है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'पेश है 'द वैक्सीन वॉर'। एक ऐसे युद्ध की अविश्वसनीय सच्ची कहानी जिसे आप नहीं जानते थे, लेकिन भारत इससे लड़ा। अपने विज्ञान, साहस और महान भारतीय मूल्यों से इस पर फतह हासिल की। यह फिल्म 11 भाषाओं में स्वतंत्रता दिवस, 2023 को रिलीज होगी। कृपया हमें आशीर्वाद दें।'

    यहां देखिए फिल्म का पोस्टर

    Instagram post

    A post shared by vivekagnihotri on November 10, 2022 at 1:26 pm IST

    विवेक की पत्नी पल्लवी जोशी करेंगी फिल्म को प्रोड्यूस

    फिल्म के प्रोडक्शन का काम विवेक की पत्नी और अभिनेत्री पल्लवी जोशी संभालेंगी। इससे पहले उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' को भी प्रोड्यूस किया था। फिलहाल 'द वैक्सीन वॉर' की स्टारकास्ट लेकर कुछ भी नहीं बताया गया है। यह एक बहुभाषी फिल्म है, जिसे हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, पंजाबी, भोजपुरी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, गुजराती और मराठी में रिलीज किया जाएगा। पिछली फिल्म की सफलता के बाद विवेक के हौसले सातवें आसमान पर हैं।

    क्या भारत में कोरोना वैक्सीन के निर्माण पर आधारित होगी फिल्म?

    शीर्षक को देखकर कई लोग कयास लगा रहे हैं कि फिल्म महामारी के दौरान भारत में कोरोना वैक्सीन के निर्माण पर आधारित होगी। कुछ दिन पहले विवेक ने 'द_वॉर' लिखकर प्रशंसकों से फिल्म के नाम का अनुमान लगाने के लिए कहा था। इससे पहले उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'जब कोविड आया, तो भारत के पास लड़ने के लिए कुछ नहीं था। लेकिन हमारे वैज्ञानिक बिना संसाधनों के इससे लड़े। हमने तेजी से सबसे सुरक्षित वैक्सीन बनाई।'

    'एनिमल' से होगी फिल्म की टक्कर

    विवेक के निर्देशन की 'द वैक्सीन वॉर' रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' से टकराएगी। यह गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'कबीर सिंह' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने इसका निर्देशन किया है।

    कई ज्वलंत विषयों पर फिल्में बना चुके हैं विवेक

    विवेक के करियर की बात करें तो वह ज्वलंद मुद्दों पर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 'चॉकलेट', 'धन धना धन गोल', 'हेट स्टोरी', 'जिद' और 'बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम' जैसी फिल्में बनाई हैं। वह आने वाले दिनों में दर्शकों के बीच 'दिल्ली फाइल्स' लेकर आ रहे हैं। दर्शकों और समीक्षकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। इससे पहले उन्होंने 'द ताशकंद फाइल्स' बनाई थी, जो 2019 में रिलीज हुई थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष
    आगामी फिल्में
    विवेक अग्निहोत्री

    ताज़ा खबरें

    व्हाट्सऐप पर वीडियो रिकॉर्ड कर शेयर करना होगा और आसान, मिलेगा नया फीचर व्हाट्सऐप
    सोनाक्षी की 'दहाड़' बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में जाने वाली पहली भारतीय वेब सीरीज बनी सोनाक्षी सिन्हा
    अब्दुल रहमान मक्की वैश्विक आतंकी करार, इस बार चीन नहीं अटका सका रोड़ा अब्दुल रहमान मक्की
    फ्री फायर मैक्स: 17 जनवरी के लिए कोड जारी, रिडीम कर पाएं फ्री गिफ्ट्स फ्री फायर मैक्स

    बॉलीवुड समाचार

    'अंदाज अपना अपना' के बाद अब 'अदा अपनी अपनी' लेकर आ रहे राजकुमार संतोषी आगामी फिल्में
    एसएस राजामौली ने ऋतिक पर किए कमेंट पर दी सफाई, सालों बाद मानी गलती एसएस राजामौली
    'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग शुरू, अली अब्बास जफर ने दी जानकारी टाइगर श्रॉफ
    बॉक्स ऑफिस: 'कुत्ते' का बुरा हाल, पहले वीकेंड कमाए 'वारिसु' के हिंदी वर्जन से भी कम अर्जुन कपूर

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: जावेद अख्तर के इन सदाबहार रोमांटिक गानों की नहीं है कोई तुलना जावेद अख्तर
    जन्मदिन विशेष: सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप IMDb रेटेड फिल्में, जिनका OTT पर ले सकते हैं मजा सिद्धार्थ मल्होत्रा
    जन्मदिन विशेष: पीयूष मिश्रा की इन कविताओं और गानों का आज भी दीवाना है जमाना पीयूष मिश्रा
    जन्मदिन विशेष: फातिमा ने इन पांच फिल्मों में मनवाया अपने अभिनय का लोहा फातिमा सना शेख

    आगामी फिल्में

    फिल्म 'गांधी गोडसे- एक युद्ध' पर महात्मा गांधी के प्रपौत्र ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात महात्मा गांधी
    अर्जुन कपूर और सारा अली खान पहली बार फिल्म में साथ नजर आएंगे- रिपोर्ट सारा अली खान
    फिल्म 'लकड़बग्घा' का बनेगा सीक्वल, इसी साल शुरू होगी शूटिंग मिलिंद सोमन
    हंसल मेहता की 'फराज' का ट्रेलर जारी, इस दिन दर्शकों के बीच आएगी फिल्म  हंसल मेहता

    विवेक अग्निहोत्री

    'द वैक्सीन वॉर' में नजर आएंगे असली 'कोरोना वॉरियर्स', विवेक अग्निहोत्री ने साझा की पोस्ट द कश्मीर फाइल्स
    विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर फिर साथ आए, 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग शुरू अनुपम खेर
    'पठान' की बुराई करने पर विवेक अग्निहोत्री को मिली जान से मारने की धमकी सोशल मीडिया
    विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' में मुख्य भूमिका निभाएंगे नाना पाटेकर द कश्मीर फाइल्स

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023