विशाल चतुर्वेदी की मेहनत ने बदली 'हनुमान अंश' की किस्मत, मंदिरों से सिनेमाघरों तक पहुंचे निर्देशक
जब 'हनुमान अंश' रिलीज हुई, तब 'स्पाइडर-मैन' जैसी बड़ी फिल्मों के मुकाबले इसे कमजोर माना जा रहा था, लेकिन निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने हार नहीं मानी। उन्होंने 28 दिनों तक पूरे देश का दौरा किया और सिनेमाघरों से लेकर मंदिरों तक पहुंचकर खुद फिल्म का प्रचार किया। उनकी इस मेहनत का असर दिखा और फिल्म 25 सिनेमाघरों से बढ़कर 200 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज होने लगी। आखिरकार फिल्म ने 460 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।
'हनुमान अंश' ने सोनी लिव पर दी दस्तक
सिर्फ 1.7 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बाबा नीम करोली की भावुक कहानी पर आधारित है। अपनी दिल छू लेने वाली कहानी के दम पर फिल्म ने जल्द ही दर्शकों के बीच पहचान बना ली और वायरल हो गई। सिनेमाघरों में लोगों का दिल जीतने के बाद शुक्रवार को इसने सोनी लिव पर OTT डेब्यू किया। अब फिल्म के तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और गुजराती संस्करण नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होंगे। ये फिल्म दिखाती है कि दमदार कहानी और जुनून के दम पर छोटा प्रोजेक्ट भी बड़ी सफलता हासिल कर सकता है।