वीरेंद्र सहवाग करेंगे 'राइज एंड फॉल सीजन 2' की मेजबानी, जानिए क्या होगा शो में खास?
क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग अब रियलिटी TV की दुनिया में कदम रख रहे हैं। वह 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन को होस्ट करेंगे।
यह शो पूरी तरह से रणनीति, आपसी गठजोड़ और ताकत के दांव-पेच पर आधारित है।
10 सितंबर, 2026 को रिलीज हुए इसके प्रोमो में वीरेंद्र ने शो के ट्विस्ट को क्रिकेट की तरह अप्रत्याशित बताया था।
बनिजय एशिया ने तैयार किया शो
इसमें 15 सेलेब्रिटीज को 2 ग्रुप में बांटा गया है। एक तरफ 'शासक' हैं जो पेंटहाउस में ऐशो-आराम की जिंदगी जीते हैं, वहीं दूसरी तरफ 'मजदूर' हैं, जो बेसमेंट में रहते हैं।
इन दोनों के किरदार उनके गठबंधनों और फैसलों के हिसाब से बदलते रहते हैं। पैसा और रसूख ही तय करते हैं कि कौन तरक्की करेगा और कौन नीचे गिरेगा।
वीरेंद्र ने कहा है कि इस खेल में भी आखिर तक नहीं पता चलता कि क्या होने वाला है, ठीक क्रिकेट मैच की तरह। इस शो को बनिजय एशिया ने बनाया है (यह UK फॉर्मेट पर आधारित है)।
इसका दूसरा सीजन प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर मुफ्त में देखा जा सकेगा। रिलीज की तारीख जल्द ही सामने आएगी।