NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कान्स 2023: अनुष्का शर्मा ने 3D फ्लोरल गाउन में की एंट्री, विराट कोहली ने लुटाया प्यार
    मनोरंजन

    कान्स 2023: अनुष्का शर्मा ने 3D फ्लोरल गाउन में की एंट्री, विराट कोहली ने लुटाया प्यार

    कान्स 2023: अनुष्का शर्मा ने 3D फ्लोरल गाउन में की एंट्री, विराट कोहली ने लुटाया प्यार
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 27, 2023, 09:54 am 1 मिनट में पढ़ें
    कान्स 2023: अनुष्का शर्मा ने 3D फ्लोरल गाउन में की एंट्री, विराट कोहली ने लुटाया प्यार
    कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं अनुष्का (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@anushkasharma)

    अनुष्का शर्मा की 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने की खबर काफी पहले आई थी। प्रशंसक तब से ही रेड कार्पेट पर उनकी एंट्री का इंतजार कर रहे थे। 16 मई को जब यह प्रतिष्ठित समारोह शुरु हुआ, तब से ही लोग अनुष्का का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार शुक्रवार को अनुष्का कान्स फिल्म फेस्टिवल में नजर आईं। उन्होंने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

    रिचर्ड क्विन के गाउन में अनुष्का ने किया डेब्यू 

    अनुष्का ने शुक्रवार को कान्स में डेब्यू किया। वह लॉरियल पेरिस के कैंपेन #Walkyourworth के तहत इसमें शामिल हुईं। अनुष्का ने डिजाइनर रिचर्ड क्विन के क्रीम कलर के गाउन में रेड कार्पेट पर एंट्री की। उनके इस ऑफ शोल्डर गाउन ने सबका ध्यान आकर्षित किया। गाउन के शोल्डर पर रिचर्ड ने 3D फ्लोरल डिजाइन का इस्तेमाल किया था। बाकी के गाउन में खूबसूरत फ्लोरल एंबरॉडरी नजर आई। इस स्ट्रेट कट गाउन में अनुष्का खूबसूरत और सिंपल नजर आ रही थीं।

    भारी-भरकम गाउन नहीं, सादे लुक ने बटोरी प्रशंसा

    जहां कान्स में अधिकतर सितारे लंबे-भारी गाउन में नजर आते हैं, वहीं अनुष्का के सिंपल लुक ने सबका ध्यान खींचा। उन्हें सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट पुनीत सैनी ने तैयार किया था। पुनीत ने अनुष्का के लुक को ग्लैमर के साथ सादगी भी दी। रिचर्ड के गाउन के साथ अनुष्का ने चोपर्ड की ज्वेलरी पहनी थी। लाइट पिंक लिप्स्टिक और हेयर बन उनके लुक की सादगी को और बढ़ा रहे थे।

    कान्स में अनुष्का

    Instagram post

    A post shared by anushkasharma on May 27, 2023 at 9:26 am IST

    पति विराट कोहली ने दी ये प्रतिक्रिया

    अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं तो प्रशंसक उन्हें देखते रह गए। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। फिल्मी हस्तियों से लेकर उनके चाहने वालों तक ने उनके लिए तारीफ वाले कॉमेंट किए। इनमें उनके पति और क्रिकेटर विराट कोहली के कॉमेंट ने सबका ध्यान खींचा। कोहली ने हार्ट और आई इमोजी के साथ तस्वीरों पर अपने दिल का हाल बयां किया। दिया मिर्जा, गौहर खान, जोया अख्तर ने भी तस्वीर पर उनकी प्रशंसा की।

    'चकदा एक्सप्रेस' से बड़े पर्दे पर करेंगी वापसी

    अनुष्का पिछली बार 2018 में शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में बड़े पर्दे पर नजर आई थीं। अब वह 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। यह दिग्गज क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है, जिसमें अनुष्का झूलन का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म के लिए अनुष्का ने क्रिकेट की ट्रेनिंग ली है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुष्का ने एक महिला केंद्रित फिल्म के लिए सामंथा रुथ प्रभु से भी हाथ मिलाया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    कान्स फिल्म फेस्टिवल
    अनुष्का शर्मा

    ताज़ा खबरें

    केतन आनंद लाएंगे देव आनंद की 100वीं जयंती पर 6 एपिसोड की विशेष सीरीज बॉलीवुड समाचार
    इलेक्ट्रिक गाड़ियों से जुड़े इन मिथकों को सच मानते हैं कई लोग, पढ़िए इनके बारे में    इलेक्ट्रिक वाहन
    #NewsBytesExplainer: मणिपुर में एक महीने से जारी हिंसा थम क्यों नहीं रही है? मणिपुर
    #NewsBytesExplainer: समलैंगिकता पर युगांडा में मृत्युदंड समेत क्या-क्या प्रावधान हैं और अमेरिका ने क्या चेतावनी दी?  युगांडा

    विराट कोहली

    IPL 2023: इस सीजन फील्डिंग में इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पकड़े सबसे अधिक कैच  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के एक सीजन में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने शुभमन गिल, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    WTC फाइनल के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने कसी कमर, जमकर बहाया पसीना विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    IPL 2023 फाइनल: शुभमन गिल के निशाने पर होंगे विराट कोहली के ये 2 बड़े रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग

    कान्स फिल्म फेस्टिवल

    कान्स फिल्म फेस्टिवल में सामंथा की 'शाकुंतलम' का जलवा, जीते ये पुरस्कार सामंथा रुथ प्रभु
    फिल्म 'जवान' के निर्देशक एटली ने कान्स के रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, पूरा हुआ ख्वाब जवान फिल्म
    कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ 'कैनेडी' का प्रीमियर, इन झलकियों ने बटोरी सुर्खियां अनुराग कश्यप
    सनी लियोनी को 'बिग बॉस' से पहले मिली थी जान से मारने की धमकी सनी लियोनी

    अनुष्का शर्मा

    विराट कोहली संग कान्स के लिए रवाना हुईं अनुष्का शर्मा, सामने आया वीडियो  विराट कोहली
    'कच्चे लिंबू' से 'चकदा एक्सप्रेस' तक, खेल प्रेमियों के लिए रिलीज होने वाली हैं ये फिल्में राधिका मदान
    कान्स फिल्म फेस्टिवल: अनुष्का से पहले ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां बिखेर चुकी हैं रेड कार्पेट पर जलवा दीपिका पादुकोण
    सामंथा रुथ प्रभु और अनुष्का शर्मा ने मिलाया हाथ, महिला केंद्रित फिल्म में आएंगी नजर  सामंथा रुथ प्रभु

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023