LOADING...
अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली संग जिम में किया डांस, प्रशंसकों ने जाहिर की चिंता
अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ जिम में किया डांस (तस्वीर: इंस्टा/@anushkasharma)

अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली संग जिम में किया डांस, प्रशंसकों ने जाहिर की चिंता

Apr 24, 2023
05:09 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह पति विराट कोहली के साथ जिम में पंजाबी गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। हालांकि, डांस करते हुए अचानक अनुष्का का घुटना विराट को लग जाता है और वह लंगड़ाते हुए चलने लगते हैं। अनुष्का ने वीडियो साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'डांस पे चांस।' इस वीडियो को अनुष्का-विराट के प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं।

विराट

IPL 2023 विराट का बेहतरीन प्रदर्शन 

अनुष्का द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स देखने को मिले हैं। एक ने लिखा, 'किंग RCB के पास वैसे ही 3 बल्लेबाज है, टेस्ट चैंपियनशिप, वर्ल्ड कप भी आ रहा है। तो थोड़ा आराम से।' एक अन्य ने लिखा, 'आपको मोच आ गई तो क्या करेंगे।' गौरतलब है कि IPL 2023 में विराट का अब तक प्रदर्शन शानदार रहा है। वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी की सूची में शामिल हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए वीडियो