Page Loader
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के दरबार, बातचीत का वीडियो हो रहा वायरल 
प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे अनुष्का कोहली और विराट अनुष्का (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@anushkasharma)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के दरबार, बातचीत का वीडियो हो रहा वायरल 

Jan 10, 2025
01:48 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। प्रशंसक भी दोनों को साथ में देखना काफी पसंद करते हैं। कोहली और अनुष्का हाल ही में वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। दरअसल, कोहली और अनुष्का का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें दोनों सितारे प्रेमानंद महाराज से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो

वामिका और अकाय भी दिखे साथ

वीडियो में अनुष्का और विराट प्रेमानंद महाराज के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान महाराज ने दोनों को नाम जाप की सलाह दी। विराट की गोद में वामिका और अनुष्का की गोद में अकाय नजर आ रहे हैं। हालांकि, उनका चेहरा नहीं दिखाया गया है। बातचीत के दौरान अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से प्रेम भक्ति की मांग की। बता दें अनुष्का और विराट इससे पहले भी प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर चुके हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो