Page Loader
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लंदन में दिखे, नया वीडियो आया सामने 
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का लंदन से नया वीडियो आया सामने (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@anushkasharma)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लंदन में दिखे, नया वीडियो आया सामने 

Aug 28, 2024
11:48 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। प्रशंसक भी दोनों को साथ में देखना काफी पसंद करते हैं। कोहली और अनुष्का वर्तमान में अपने दोनों बच्चों के साथ लंदन में हैं। लंदन से कोहली और अनुष्का का नया वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों लंदन की सड़कों पर टहलते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो

लंदन की सड़कों पर दिखे अनुष्का-कोहली

सामने आए वीडियो में अनुष्का और कोहली को लंदन की सड़कों पर देखा जा सकता है। कोहली शॉपिंग बैग पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, वहीं अनुष्का उनसे आगे चल रही हैं। बता दें कि अनुष्का और कोहली का लंदन में घर है और वे अपना अधिकतर समय वहीं व्यतीत करते हैं। फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के कोई मैच नहीं हैं, ऐसे में कोहली आराम कर रहे हैं। अनुष्का भी फिलहाल फिल्मों में अभिनय से दूर हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो