Page Loader
विराट कोहली के साथ राधा वल्लभ मंदिर पहुंचीं अनुष्का शर्मा, वीडियो हो रहा वायरल 
पति विराट कोहली के साथ राधा वल्लभ मंदिर पहुंचीं अनुष्का शर्मा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@anushkasharma)

विराट कोहली के साथ राधा वल्लभ मंदिर पहुंचीं अनुष्का शर्मा, वीडियो हो रहा वायरल 

Jan 15, 2025
01:56 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इस वक्त अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय के साथ भारत में हैं। वे हाल ही में वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। उनकी बातचीत का वीडियो भी वायरल हुआ था। अब वृंदावन से अनुष्का और कोहली का एक नया वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों श्री राधा वल्लभ मंदिर में दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

वीडियो

बच्चे नहीं दिखे साथ

सामने आए वीडियो में अनुष्का और विराट श्री राधा वल्लभ मंदिर में एक साथ दर्शन करते हुए दिखा दे रहे हैं। हालांकि, इस दौरान उनके बच्चे साथ में नहीं थे।उन्होंने अपने गुरुदेव का भी आशीर्वाद लिया। बता दें कि अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी की थी। 2021 में दोनों के घर बेटी वामिका का जन्म हुआ। 15 फरवरी, 2024 में विराट-अनुष्का ने बेटे अकाय का स्वागत किया।