सेंसर बोर्ड पर भड़के अभिनेता बिन्नू ढिल्लों, बोले- 'धुरंधर' में मां-बहन की गालियां चलती हैं क्या?
क्या है खबर?
पंजाबी सुपरस्टार बिन्नू ढिल्लों ने अपनी फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से हरी झंडी न मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। एक वायरल वीडियो में अभिनेता ने बोर्ड पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए पूछा कि अगर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' जैसी बड़ी फिल्मों में मां-बहन की गालियां धड़ल्ले से चल सकती हैं तो उनकी फिल्म को एक मामूली शब्द के लिए क्यों रोका जा रहा है? बिन्नू ने बोर्ड की कार्यप्रणाली को पक्षपातपूर्ण करार दिया।
नाराजगी
एक शब्द के लिए सेंसर बोर्ड ने रोकी फिल्म
बिन्नू ढिल्लों की फिल्म 'खुशखबरी' पहले 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने में हुई देरी के कारण इसे एक हफ्ते के लिए टालना पड़ा। फिल्म को आखिरकार 6 कट्स के बाद मंजूरी मिली। इस देरी की सबसे बड़ी वजह फिल्म में इस्तेमाल किया गया महज एक अपशब्द था, जिस पर बोर्ड ने कड़ी आपत्ति जताई और 'धुरंधर' का हवाला देकर तीखे सवाल पूछे।
सवाल
"पंजाबी फिल्मों से ही इतनी दिक्कत क्यों?"
बिन्नू ने बताया कि फिल्म की रिलीज टलने के पीछे मुख्य फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन निर्माताओं को 16 अप्रैल (रिलीज से ठीक एक दिन पहले) पता चला कि उन्हें अभी तक सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है। कारण एक शब्द और सेंसर बोर्ड के 6 कट्स थे। बिन्नू ने पूछा कि जब 'धुरंधर' जैसी फिल्मों में बेहद अभद्र भाषा और गालियों के बावजूद आसानी से सर्टिफिकेट मिल जाता है तो पंजाबी फिल्मों के साथ इतनी सख्ती क्यों?
गुस्सा
सेंसर बोर्ड पर बिन्नू ढिल्लों का गुस्सा, लेकिन 'धुरंधर' का सच कुछ और
बिन्नू बोले, "हम पंजाब और पूरे हिन्दुस्तान में देख रहे हैं कि 'धुरंधर' जैसी फिल्में रिलीज होती हैं, जिनमें 'तेरी मां की...' या 'तेरी बहन की...' जैसी गालियों के बिना बात ही नहीं होती। इन फिल्मों पर कोई कट नहीं लगाया जाता, लेकिन ये भेदभाव सिर्फ पंजाबी सिनेमा के साथ ही क्यों हो रहा है?" हालांकि 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी अपनी सख्त भाषा के लिए जानी जाती, लेकिन इस फ्रेंचाइजी में भी सेंसर बोर्ड ने कड़ी सेंसरशिप लागू की थी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Shocking ⛔
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) April 23, 2026
Furious #BinnuDhillon lashes out at censor board, delaying his film for a cuss word and compare it with #RanveerSingh 's #Dhurandhar 👇
"Dhurandhar jaise filmein, jis mein teri maa ki, teri bhen ki ke neeche baat hi nahi hoti. Woh movie koi aap koi censor nahi… pic.twitter.com/N37qulh6MA
कूमक
बिन्नू ढिल्लों के दावे में कितनी सच्चाई?
इस फिल्म में जहां भी महिलाओं से जुड़ी गालियों (जैसे 'तेरी मां की', 'तेरी बहन की') का इस्तेमाल किया गया था, उन्हें बोर्ड द्वारा म्यूट कर दिया गया था या हटा दिया गया था। सेंसर बोर्ड का स्पष्ट नियम है कि महिलाओं को लक्षित करने वाले अपशब्दों को अनुमति नहीं दी जाती है। ऐसे में बिन्नू का यह दावा कि 'धुरंधर' को बिना किसी कट या म्यूट के पास किया गया, पूरी तरह सटीक नहीं है।
जानकारी
पंजाबी इंडस्ट्री में मशहूर हैं बिन्नू
बिन्नू ढिल्लों पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता, कॉमेडियन और प्रोड्यूसर हैं। उन्हें उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने करियर की शुरुआत भांगड़ा कलाकार के रूप में की थी, इसके बाद टीवी धारावाहिकों और फिर फिल्मों में कदम रखा।