Page Loader
वीर दास ने अपोलो थिएटर में किया प्रदर्शन, बने ऐसा करना वाले पहले भारतीय कॉमेडियन
एमी पुरस्कार विजेता वीर दास ने रचा इतिहास (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@thevirdas)

वीर दास ने अपोलो थिएटर में किया प्रदर्शन, बने ऐसा करना वाले पहले भारतीय कॉमेडियन

Dec 15, 2023
02:37 pm

क्या है खबर?

अभिनेता और कॉमेडियन वीर दास अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार 2023 में खिताब जीतने के बाद से ही चर्चा में हैं। उन्होंने अपने नेटफ्लिक्स शो 'वीर दास: लैंडिंग' के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी का एमी पुरस्कार जीतकर भारत का मान बढ़ाया। वीर के लिए यह पुरस्कार उनके शानदार करियर में बड़ी उपलब्धि है। अब वीर ने एक और उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, वीर लंदन में अपोलो थिएटर मंच पर प्रदर्शन करने वाले पहले भारतीय हास्य अभिनेता बन गए हैं।

बयान

वीर दास ने यूं जताई खुशी 

वीर ने इस उपलब्धि के बारे में अपना उत्साह साझा किया। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कॉमेडियन ने कहा, "अपोलो थिएटर के मंच पर कदम रखना सिर्फ एक एक व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि यह भारतीय कॉमेडी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह एक एतिहासिक पल है। मैं लगभग 5,000 लोगों के लाइव दर्शकों के सामने खड़ा हूं। मैं दुनिया भर के दर्शकों के साथ इस अनुभव को साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।"

जानकारी

कहां है अपोलो थिएटर?

अपोलो थिएटर लंदन के न्यूयॉर्क शहर के हार्लेम में 238 पूर्व 125वीं स्ट्रीट में स्थित है। यह अमेरिकी कलाकारों के लिए एक लोकप्रिय स्थल है, जिसमें लगभग 1,500 सीटें हैं। वीरे ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर थिएटर की एक झलक साझा की है।

ट्विटर पोस्ट

वीर दास ने साझा की तस्वीर