Loading...
विक्रांत मैसी ने बताई दिली ख्वाहिश, पर्दे पर निभाना चाहते हैं इस क्रिकेटर का किरदार
विक्रांत मैसी ने अपना ड्रीम रोल बताया

विक्रांत मैसी ने बताई दिली ख्वाहिश, पर्दे पर निभाना चाहते हैं इस क्रिकेटर का किरदार

Oct 23, 2026
07:49 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विक्रांत मैसी ने हर बार अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता है। हाल ही में उन्होंने नेटफ्लिक्स की सीरीज 'मुसाफिर कैफे' में एक रोमांटिक लड़के किरदार निभाकर वाहवाही बटोरी। अब विक्रांत का कहना है कि वह अपने फिल्मी करियर में एक चर्चित क्रिकेटर का किरदार निभाना चाहते हैं। इसे उन्होंने अपना ड्रीम रोल तक बता दिया। विक्रांत ने जिस क्रिकेटर का नाम लिया है वह कोई और नहीं, बल्कि राहुल द्रविड़ हैं।

इच्छा

स्पोर्ट्समैन का रोल करना चाहते हैं विक्रांत

न्यूज 18 के मुताबिक, विक्रांत ने अपनी दिली-ख्वाहिश बताते हुए कहा, "मुझे लगता है कि मैं एक स्पोर्ट्समैन का रोल करना पसंद करूंगा। मैं राहुल द्रविड़ का रोल करना पसंद करूंगा।"

सिर्फ क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि संगीत के धुरंधरों का किरदार भी विक्रांत की विश लिस्ट में शामिल है।

उन्होंने आगे कहा, "मैं एक ऐसे संगीतकार का भी रोल करना पसंद करूंगा जो गा सकता हो, जो कोई इंस्ट्रूमेंट बजा सकता हो।" हालांकि, अभिनेता ने किसी का नाम नहीं लिया।

परियोजना

बायोपिक में व्यस्त चल रहे हैं विक्रांत

फिलहाल विक्रांत इस वक्त अपने अब तक के सबसे मुश्किल रोल में से एक की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें आने वाले समय में फिल्म 'व्हाइट' में देखा जाएगा। इसमें वह ग्लोबल स्पिरिचुअल लीडर श्री श्री रविशंकर का किरदार निभा रहे हैं।

यह एक बायोग्राफिकल ड्रामा होगी जिसे सिद्धार्थ आनंद की मार्फ्लिक्स पिक्चर्स, महावीर जैन फिल्म्स और पीसक्राफ्ट पिक्चर्स इस मूवी को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

इस फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

ADVERTISEMENT