विक्रांत मैसी की फिल्म 'व्हाइट' इतिहास रचने को तैयार, निर्माता ने किया बड़ा दावा
क्या है खबर?
विक्रांत मैसी इन दिनों अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना 'व्हाइट' पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। ये एक बायोपिक है, जो वैश्विक आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के जीवन के महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अध्याय पर आधारित होगी। खबर है कि अभिनेता ने फिल्म के लिए डबिंग पूरी कर ली है। इस बीच, फिल्म के निर्माता महावीर जैन ने विक्रांत के प्रदर्शन की तारीफ की और इस फिल्म को "भारत की ओर से दुनिया को एक अनमोल उपहार" बताया है।
विश्वास
दुनियाभर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगी फिल्म
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में निर्माता ने कहा, "ऐसे समय में जब दुनिया युद्धों और संघर्षों के समाधान तलाश रही है, 'व्हाइट' बिल्कुल सही समय पर आई है। पनी सशक्त कहानी के जरिए ये आगे का रास्ता दिखाती है और भारत की ओर से दुनिया को एक अनमोल उपहार है।"
उन्होंने विश्वास जताया कि फिल्म में वैश्विक आध्यात्मिक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के सशक्त चित्रण और उनके गहन प्रभावों को देखकर दुनियाभर के दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।
रिलीज
52 साल पुराने गृहयुद्ध को पर्दे पर दिखाएगी फिल्म
मोंटू बैसिस द्वारा निर्देशित 'व्हाइट' विश्व के सबसे लंबे और घातक 'कोलंबिया के आंतरिक युद्ध' से प्रेरित है।
इसमें 52 साल पुराने उस गृहयुद्ध को दिखाया जाएगा, जिसका समाधान गुरुजी ने अपने आध्यात्मिक ज्ञान से किया था। ये इस साल की आखिरी तिमाही में हिंदी, अंग्रेजी व स्पैनिश समेत कई अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में रिलीज होगी।
विक्रांत आखिरी बार राजकुमार हिरानी की सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' (2026) में नजर आए थे। उनकी हालिया सीरीज 'मुसाफिर कैफे' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।