LOADING...
विक्रम भट्‌ट की 'हॉन्टेड 3D' कब होगी रिलीज? फिल्म पर आया ताजा अपडेट
'हॉन्टेड 3D' की रिलीज पर आया अपडेट

विक्रम भट्‌ट की 'हॉन्टेड 3D' कब होगी रिलीज? फिल्म पर आया ताजा अपडेट

Apr 19, 2026
01:02 pm

क्या है खबर?

फिल्म निर्माता विक्रम भट्‌ट अपनी हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड' (2011) के सीक्वल को लेकर लंबे समय से चर्चा में हैं। फिल्म का नाम 'हॉन्टेड 3D: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट' रखा गया है, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती के बेटे, मिमोह चक्रवर्ती दोबारा वापसी कर रहे हैं। इसका ऐलान पिछले साल किया गया था और इसकी रिलीज नवंबर, 2025 रखी गई। बाद में फिल्म को जनवरी और फिर फरवरी 2026 तक के लिए स्थगित किया गया। अब इसकी नई रिलीज पर अपडेट आया है।

रिलीज

फिल्म के जून 2026 तक रिलीज होने के आसार

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 'हॉन्टेड 3D' 12 जून, 2026 को रिलीज होगी। एक सूत्र ने अपडेट देते हुए कहा, "विक्रम भट्ट की अगली हॉरर फिल्म जून में रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं को रिलीज की अवधि को देखते हुए यह योग्य तारीख लगी और उन्हें विश्वास है कि इससे उन्हें बड़ी संख्या में दर्शक जुटाने में मदद मिलेगी।" फिल्म में मिमोह के अलावा, चेतना पांडे भी नजर आएंगी। इसे 'हॉन्टेड' की तरह ही, 3D संस्करण में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

शूटिंग

फिल्म की दोबारा हुई थी शूटिंग 

'हॉन्टेड 3D' का टीजर सितंबर, 2026 में रिलीज हुआ था। निर्माताओं ने फिल्म के कुछ हिस्से दोबारा शूट किए थे। भट्‌ट ने कहा था, "जब हमने टीज़र रिलीज किया, तो (दर्शकों का एक वर्ग) खुश नहीं था। वह वास्तविक लोकेशन चाहते थे। इसलिए, हमने उनकी बात मानी और वास्तविक लोकेशन पर शूटिंग की। हमने उन शॉट्स को फिल्म में शामिल किया है।" फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर दिलजीत दोसांझ और इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' से होगी।

Advertisement