विकास खन्ना ने कोलकाता चाय कंपनी में किया निवेश, लगाएंगे न्यूयॉर्क में मसाला चाय का असली तड़का
मनोरंजन
मशहूर शेफ विकास खन्ना ने कोलकाता चाय कंपनी के साथ हाथ मिलाया है। दोनों मिलकर न्यूयॉर्क शहर में असली भारतीय मसाला चाय पहुंचाएंगे।
उनके रेस्टोरेंट में गुपशप और जल्द ही खुलने वाले पंजाब मीट हाउस में कोलकाता चाय का खास मिश्रण मेन्यू भी मिलेगा। यह पहल ऐसे समय में की गई है, जब पूरे अमेरिका में दक्षिण एशियाई व्यंजनों को खूब पसंद किया जा रहा है।
हसन मिन्हाज बन चुके हैं कोलकाता चाय कंपनी के निवेशक
विकास कहते हैं कि यह साझेदारी चाय के प्रति उनके निजी लगाव और प्रामाणिकता बनाए रखने की उनकी साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
केवल यही नहीं, जाने-माने कॉमेडियन हसन भी 2024 में कोलकाता चाय कंपनी के निवेशक बन चुके हैं।
इससे कंपनी की पहुंच और भी व्यापक हो गई है।