LOADING...
विकास बहल ने किया अपनी नई फिल्म का ऐलान, नौशेरा की लड़ाई पर आधारित होगी कहानी 
नौशेरा की लड़ाई पर फिल्म बनाएंगे विकास बहल (तस्वीर: एक्स/@taran_adarsh)

विकास बहल ने किया अपनी नई फिल्म का ऐलान, नौशेरा की लड़ाई पर आधारित होगी कहानी 

Mar 06, 2024
02:00 pm

क्या है खबर?

निर्देशक विकास बहल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शैतान' के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अजय देवगन और आर माधवन जैसे दिग्गज सितारे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों का रुख करने के लिए एकदम तैयार है। अब इससे पहले विकास ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। दरअसल, निर्देशक नौशेरा की ऐतिहासिक लड़ाई पर केंद्रित एक फिल्म बनाने जा रहे हैं।

मिलकात

विकास ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात

नौशेरा की लड़ाई पर फिल्म बनाने से पहले विकास ने अपनी टीम के साथ दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने इस परियोजना के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है। फिल्म के निर्माण का जिम्मा विराज सावंत, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय ने संभाला है। प्रसिद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के पत्रकार और सैन्य इतिहास, युद्धों और विद्रोहों पर एक दर्जन पुस्तकों के लेखक नितिन गोखले इस फिल्म की कहानी लिखने वाले हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर