विजय और बेटे जेसन संजय की जोड़ी मचाएगी धमाल, 'थिरुपाची' के बाद 'सिग्मा' में होगा बड़ा धमाका
इस अक्टूबर तमिल सिनेमा प्रेमियों के लिए कुछ खास होने वाला है। विजय की सुपरहिट फिल्म 'थिरुपाची' 1 अक्टूबर को एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है।
यह फिल्म भाई-बहन की सुरक्षा पर आधारित एक्शन से भरपूर कहानी है, जिसने अपनी पहली रिलीज के दौरान करीब 32 करोड़ रुपये कमाए थे और तो और, ठीक अगले दिन 2 अक्टूबर को विजय के बेटे जेसन संजय अपनी पहली फिल्म 'सिग्मा' के साथ निर्देशक की दुनिया में कदम रख रहे है।
जेसन की 'सिग्मा' 2 अक्टूबर को होगी रिलीज
जेसन की फिल्म 'सिग्मा' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म खजाने की तलाश, चोरी के रोमांच और कॉमेडी का मजेदार मिश्रण होने वाली है।
फिल्म की कहानी एक 'लोन वुल्फ' किरदार के इर्द-गिर्द बुनी गई है। हालांकि, अभी फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जेसन अपनी फिल्म 'सिग्मा' का जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं।
फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग यह देखने के लिए बेताब हैं कि वह अपनी इस फिल्म से क्या नया लेकर आते हैं।