विजय सेतुपति रचने जा रहे इतिहास, बनेंगे इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में पुरस्कार देने वाले पहले भारतीय
क्या है खबर?
साउथ के स्टार विजय सेतुपति 54वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ये प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह 23 नवंबर, 2026 को न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में प्रस्तुति देना भारत के लिए बेहद गर्व का पल है, क्योंकि विजय सेतुपति इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर पुरस्कार प्रदान करने वाले पहले भारतीय अभिनेता बनने जा रहे हैं। एमी अवॉर्ड्स जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनकी मौजूदगी भारतीय कलाकारों के बढ़ते प्रभाव को दिखाएगी।
उपलब्धि
प्राइमटाइम में प्रियंका तो अब इंटरनेशनल एमी में दिखेगा सेतुपति का जलवा
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 23 नवंबर को होने वाले समारोह में विजय सेतुपति का प्रेजेंटर बनना तय है।
उनके नाम का सुझाव 'इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज' की बोर्ड मेंबर कविता गुप्ता ने दिया था।
गौर करने वाली बात ये है कि विजय 'इंटरनेशनल एमी' में पहले भारतीय प्रेजेंटर होंगे। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने साल 2016 में अमरीकी 'प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स' में पुरस्कार पेश किया था।
नामांकन
एमी अवॉर्ड्स में भारत के 2 नामांकन
आगामी एमी अवॉर्ड्स में सेतुपति ही भारत का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हैं।
इस साल भारत से 2 नामांकन भी शामिल हैं। कॉमेडियन वीर दास के नेटफ्लिक्स स्पेशल 'वीर दास: फूल वॉल्यूम' को कॉमेडी श्रेणी में नामांकित किया गया है, वहीं सोनी लिव की 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज श्रेणी में नामांकन मिला है। वीर दास का समारोह में शामिल होना तय है, लेकिन 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' की तरफ से कौन पहुंचेगा, ये जानकारी नहीं मिली है।
करियर
विलेन हो या हीरो, हर रोल में छा गए विजय सेतुपति
बता दें कि विजय सेतुपति ने अपने दमदार अभिनय और अलग-अलग तरह के किरदारों से साउथ सिनेमा में खास पहचान बनाई है।
उन्होंने 'पिज्जा', 'नानुम राउडी धान', 'विक्रम वेधा', '96', 'सुपर डीलक्स' और 'महाराजा' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।
विलेन से लेकर लीड हीरो तक, उन्होंने हर किरदार को अलग अंदाज में पर्दे पर उतारा है। शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में काली गायकवाड़ के किरदार से उन्होंने हिंदी दर्शकों के बीच भी खूब लोकप्रियता हासिल की।