Page Loader
शाहरुख खान की 'जवान' से विजय सेतुपति का पहला लुक आया सामने, नया प्रीव्यू भी जारी 
शाहरुख खान की 'जवान' से विजय सेतुपति का पहला लुक आया सामने (तस्वीर: ट्विटर/@iamsrk)

शाहरुख खान की 'जवान' से विजय सेतुपति का पहला लुक आया सामने, नया प्रीव्यू भी जारी 

Jul 24, 2023
12:53 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जवान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब निर्माताओं ने सोमवार (24 जुलाई) को 'जवान' का नया प्रीव्यू जारी कर दिया है, जिसमें सभी कलाकार जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं, वहीं प्रीव्यू में बज रहा बैकग्राउंड म्यूजिक काफी शानदार लग रहा है। इसके साथ 'जवान' से विजय सेतुपति का पहला लुक लुक सामने आ चुका है, जिसमें वह कभी नहीं देखे गए अवतार में नजर आ रहे हैं।

जवान

7 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म 

शाहरुख ने ट्विटर पर 'जवान' से विजय का पहला लुक साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'उसे कोई रोक नहीं रहा है...या है? ध्यान रहें। जवान का प्रीव्यू जारी।' 'जवान' का निर्देशन एटली कुमार ने किया है। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें शाहरुख के साथ साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री नयनतारा नजर आएंगी। फिल्म में विजय, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर