NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'जवान' में ऐसा होगा विजय सेतुपति का किरदार, फिल्म के एडिटर ने किया खुलासा
    अगली खबर
    'जवान' में ऐसा होगा विजय सेतुपति का किरदार, फिल्म के एडिटर ने किया खुलासा
    'जवान' में विलेन बने हैं विजय सेतुपति

    'जवान' में ऐसा होगा विजय सेतुपति का किरदार, फिल्म के एडिटर ने किया खुलासा

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 31, 2023
    11:47 am

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान आखिरकार अपनी फिल्म 'जवान' का प्रमोशन शुरू कर चुके हैं। गुरुवार को हर तरफ फिल्म के ट्रेलर की चर्चा हो रही है। आज यह ट्रेलर दुबई के बुर्ज खलीफा पर भी प्रदर्शित किया जाएगा।

    इससे पहले बुधवार को चेन्नई में फिल्म का भव्य प्री-रिलीज कार्यक्रम किया गया था। इस कार्यक्रम में शाहरुख समेत फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी।

    यहां मौजूद फिल्म के एडिटर रुबेन ने फिल्म में विजय सेतुपति के किरदार के बारे में जानकारी दी।

    किरदार 

    मृत्यु का प्रतीक होगा सेतुपति का किरदार

    'जवान' में विजय सेतुपति विलेन बने हैं और पर्दे पर शाहरुख से भिड़ते नजर आएंगे। उनका किरदार मृत्यु का प्रतिनिधित्व करने वाला होगा।

    सेतुपति के काम को देख रुबेन की नींद उड़ गई थी।

    रुबेन ने कहा, "मैं विजय सेतुपति को पसंद करता हूं, खासकर उन फिल्मों में, जिनमें वह विलेन बनते हैं। जवान में उन्होंने ऐसा किरदार निभाया है, जो मृत्यु का प्रतीक है। उनके किरदार के कारण मैं कई रात तक सो नहीं पाया।"

    एटली 

    एटली ने भी की सेतुपति की तारीफ

    फिल्म के निर्देशक एटली ने भी कार्यक्रम में सेतुपति की तारीफ की।

    उन्होंने सेतुपति के बारे में कहा, "आपके जैसा कोई नहीं है। किसी हीरो में वह करने की हिम्मत नहीं है, जो आप करते हैं। आपको किसी बात की परवाह नहीं होती है। आप आगे बढ़ते जाते हैं और हम आपके पीछे-पीछे चलते हैं। आप जिन ऊंचाइयों को छू रहे हैं, वह अभी किसी को समझ नहीं आएगा। इसे भविष्य में समझा जाएगा।"

    बयान 

    सेतुपति ने कही यह मजेदार बात

    कार्यक्रम में सेतुपति ने भी अपने किरदार के बारे में एक मजेदार बात कही। उन्होंने बताया कि जब वह स्कूल में थे, तब वह एक लड़की को पसंद करते थे, लेकिन वह शाहरुख को पसंद करती थी। इस फिल्म में विलेन बनकर उन्होंने शाहरुख से अपना बदला ले लिया है।

    सेतुपति ने एक पुराने बयान में कहा था कि उन्होंने यह फिल्म सिर्फ शाहरुख के लिए साइन की है। वह इस फिल्म को मुफ्त में भी कर सकते थे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    'जवान' का गाना 'जिंदा बंदा' बॉलीवुड के सबसे महंगे गानों में से एक है। इस गाने में शाहरुख करीब 1,000 डांसर के साथ नजर आए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस गाने को करीब 15 करोड़ रुपये में तैयार किया गया है।

    बॉलीवुड में सेतुपति

    कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे सेतुपति

    विजय सेतुपति दक्षिण भारत के जानेमाने अभिनेता है। वह जून में आई विक्रांत मैसी की फिल्म 'मुंबईकर' से बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं। शाहिद कपूर के साथ वेब सीरीज 'फर्जी' में भी सेतुपति नजर आए थे।

    अब दर्शक 7 सितंबर को आ रही 'जवान' में उनकी और शाहरुख की भिड़ंत देखने का इंतजार कर रहे हैं।

    इसके बाद सेतुपति निर्देशक श्रीराम राघवन की थ्रिलर फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विजय सेतुपति
    जवान फिल्म
    शाहरुख खान

    ताज़ा खबरें

    कार से लंबी यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान  काम की बात
    कौन हैं भारत की प्रभावशाली महिला संस्थापकों की सूची में जगह पाने वाली मृणाल पांचाल? मनोरंजन
    इंग्लैंड दौरे से पहले गंभीर और गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बेंगलुरु भगदड़ पर कही ये बात गौतम गंभीर
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू, इन मुद्दों पर बन सकती है सहमति भारत-अमेरिका संबंध

    विजय सेतुपति

    शाहरुख की 'जवान' के लिए 21 करोड़ रुपये फीस ले रहे विजय सेतुपति बॉलीवुड समाचार
    विजय सेतुपति ने दिखाई अपने ट्रांसफॉर्मेशन की झलक, देखिए तस्वीर इंस्टाग्राम
    अमिताभ बच्चन और विजय सेतुपति की 'WHO' की शूटिंग मार्च में होगी शुरू अमिताभ बच्चन
    विजय सेतुपति और संदीप किशन की पैन इंडिया फिल्म 'माइकल' की रिलीज डेट जारी आगामी फिल्में

    जवान फिल्म

    शाहरुख की 'जवान' और 'डंकी' के निर्माता रिलीज से पहले ही मालामाल, हुआ इतना बड़ा मुनाफा शाहरुख खान
    सोशल मीडिया पर छाई 'जवान'; जानिए फिल्म की किन बातों से रोमांचित हैं दर्शक शाहरुख खान
    फिल्म 'जवान' का टीजर जारी, शाहरुख खान का दिखा धांसू अवतार  शाहरुख खान
    'जवान' के प्रीव्यू पर लगा चोरी का आरोप, एटली की इन फिल्मों पर भी हुआ बवाल शाहरुख खान

    शाहरुख खान

    'जवान' से शाहरुख ने दिखाई नयनतारा की पहली झलक, एक्शन अवतार में दिखीं अभिनेत्री नयनतारा
    'जवान': शाहरुख खान की फिल्म में होंगे 6 गाने, सामने आई लिस्ट  जवान फिल्म
    सिद्धार्थ बसु बोले- 'दस का दम' होस्ट करने के बाद बदली थी सलमान खान की छवि सलमान खान
    सलमान खान की 'टाइगर 3' का ट्रेलर कब होगा रिलीज? 'जवान' से है खास कनेक्शन  सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025