NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख खान की 'जिंदा बंदा' समेत बॉलीवुड के ये गाने भी करोड़ों में हुए तैयार
    अगली खबर
    शाहरुख खान की 'जिंदा बंदा' समेत बॉलीवुड के ये गाने भी करोड़ों में हुए तैयार
    बॉलीवुड के सबसे मंहगे गाने

    शाहरुख खान की 'जिंदा बंदा' समेत बॉलीवुड के ये गाने भी करोड़ों में हुए तैयार

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 10, 2023
    09:30 am

    क्या है खबर?

    विश्व के मनोरंजन जगत में बॉलीवुड की अलग पहचान है। बॉलीवुड को जो बात दुनियाभर के सिनेमा से अलग बनाती है, वह है इसके गाने और डांस।

    बॉलीवुड में गानों की अपनी अलग ही इंडस्ट्री है। फिल्म निर्माता अक्सर गानों से ही अपनी फिल्मों का प्रमोशन करते हैं। कुछ निर्माता तो अपनी फिल्मों में भव्य और मनोरंजक गाने बनाने के लिए खास पहचान रखते हैं।

    नजर डालते हैं बॉलीवुड के कुछ सबसे महंगे गानों पर।

    #1

    जिंदा बंदा 

    शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जवान' का गाना 'जिंदा बंदा' हाल ही में रिलीज हुआ है।

    गाने में शाहरुख 1,000 डांसर के साथ नजर आए हैं। एटली ने दुनिया के अलग-अलग देशों से प्रशिक्षित लड़कियों को इस गाने में बैकग्राउंड डांसर के रूप में शामिल किया है।

    रिपोर्ट्स की मानें तो यह गाना 15 करोड़ रुपये में तैयार किया गया है।

    यह गाना अपने बीट्स और डांस के कारण बेहतरीन पार्टी नंबर बन चुका है।

    #2

    मलंग 

    'धूम 3' का गाना मलंग आज भी बॉलीवुड संगीत प्रेमियों की प्लेलिस्ट में शामिल होता है।

    यह गाना आमिर खान और कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया था। गाने में आमिर 6 पैक ऐब्स में नजर आए थे, तो वहीं कैटरीना का भी ग्लैमरस अवतार नजर आया था।

    गाने की कोरियग्राफी में कई स्टंट भी शामिल थे। साथ ही बैकग्राउंड में शानदार सेट नजर आ रहा था।

    खबरों की मानें तो यह गाना 3.5 करोड़ रुपये में तैयार हुआ था।

    #3 

    पार्टी ऑल नाइट

    अक्षय कुमार की फिल्म 'बॉस' का गाना 'पार्टी ऑल नाइट' पार्टी प्लेलिस्ट में जरूर शुमार किया जाता है। यह गाना 2013 में आया था। 10 साल बाद भी यह लोगों के पसंदीदा पार्टी ऐंथम में से एक है।

    हनी सिंह ने इस गाने का संगीत तैयार किया था। उन्होंने ही इसे गाया भी था। गाने में अक्षय और सोनाक्षी सिन्हा नजर आए थे।

    टी-सीरीज तैयार किए गए इस गाने पर करीब 6 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

    #4 

    सैटर्डे-सैटर्डे

    वरुण धवन और आलिया भट्ट का 'सैटर्डे-सैटर्डे' कौन भूल सकता है। वीकेंड पार्टी और क्लब में यह सबसे ज्यादा चलने वाले गानों में से एक है।

    सोनी म्यूजिक का यह गाना 2014 में आई फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' का है। गाने के बीट्स जिनते मनोरंजक हैं, इसे देखना भी उतना ही आकर्षक लगता है। गाने की कोरियोग्राफी से लेकर कॉस्ट्यूम तक, सब आकर्षित करने वाले हैं।

    इस गाने को करीब 3 करोड़ रुपये में बनाया गया था।

    #5 

    राम चाहे लीला चाहे 

    संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आए थे। हालांकि, फिल्म में 'राम चाहे लीला चाहे' गाने में अपनी अदाओं से प्रियंका चोपड़ा ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

    भूमि त्रिवेदी द्वारा गाया यह गाना इस फिल्म का सार बताता है।

    शानदार रंग-बिरंगे सेट पर बैकग्राउंड डांसर्स के साथ थिरकतीं प्रियंका का यह गाना करीब 6 करोड़ रुपये में तैयार किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    संगीत इंडस्ट्री

    ताज़ा खबरें

    स्मार्टफोन को कार के ब्लूटूथ से कैसे करें पेयर? जानिए आसान तरीका  कार
    वनडे क्रिकेट में ग्लेन मैक्सवेल के 5 सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    नोएडा में युवक को थार चालक ने जानबूझकर तेज टक्कर मारी, सामने आया वीडियो नोएडा
    कन्नड़-तमिल टिप्पणी मामला: कर्नाटक हाई कोर्ट ने कमल हासन को फटकारा, कहा- क्या आप इतिहासकार हैं? कन्नड़ फिल्में

    बॉलीवुड समाचार

    कार्तिक आर्यन को 'शहजादा' की असफलता से मिला सबक, लिया बड़ा फैसला कार्तिक आर्यन
    बॉक्स ऑफिस: 'रॉकी और रानी...' ने वीकेंड पर लगाई जबरदस्त छलांग, जानिए बाकी फिल्मों का हाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    बिपाशा बसु का छलका दर्द, बोलीं- दिल में 2 छेद के साथ जन्मी थी बेटी देवी बिपाशा बसु
    फ्रेंडशिप डे: 'मुन्नाभाई' से सालों पहले मिले थे अरशद वारसी-संजय दत्त, पहली मुलाकात का सुनाया किस्सा फ्रेंडशिप डे

    संगीत इंडस्ट्री

    रणबीर-श्रद्धा की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का गाना 'शो मी द ठुमका' रिलीज रणबीर कपूर
    गूगल ने पेश किया नया फीचर, यूट्यूब म्यूजिक यूजर्स आर्टिस्ट के आधार बना सकेंगे रेडियो स्टेशन यूट्यूब
    बैकस्ट्रीट बॉयज जल्द भारत में करेंगे परफॉर्म, जानें कब और कहां होंगे कार्यक्रम संगीत समारोह
    'कच्चा बादाम' से लोकप्रिय भुबन बड्याकर हुए धोखाधड़ी का शिकार, नहीं गा सकते अपना ही गाना बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025