NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख खान की आवाज के मुरीद हुए विजय सेतुपति, बोले- स्टार से परे है उनकी शख्सियत
    अगली खबर
    शाहरुख खान की आवाज के मुरीद हुए विजय सेतुपति, बोले- स्टार से परे है उनकी शख्सियत
    शाहरुख खान की किस खूबी से प्रभावित हैं विजय सेतुपति?

    शाहरुख खान की आवाज के मुरीद हुए विजय सेतुपति, बोले- स्टार से परे है उनकी शख्सियत

    लेखन पलक
    Jun 15, 2024
    10:44 am

    क्या है खबर?

    दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय सेतुपति बॉलीवुड में भी अपनी जगह बना चुके हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। हालांकि, जिस एक फिल्म के लिए उन्हें विषेश चर्चा मिली वह 'जवान' थी।

    इस फिल्म में विजय,शाहरुख खान को टक्कर देते दिखाई दिए थे। फिल्मी पर्दे पर एक-दूसरे के दुश्मन रहे शाहरुख और विजय असल जिंदगी में काफी अच्छा रिश्ता रखते हैं।

    हाल ही में विजय ने शाहरुख की जमकर तारीफ की और अभिनेता की खूबियां भी गिनाईं।

    तारीफ

    'बेहतरीन कहानीकार हैं शाहरुख'- विजय 

    सिनेमा विकटन को दिए एक इंटरव्यू में विजय ने शाहरुख के बारे में बात की और अभिनेता को एक बेहतरीन कहानीकार भी बताया।

    विजय ने कहा, "मैं शाहरुख की आवाज सुनकर हैरान हूं। वह एक बेहतरीन कहानीकार हैं। वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं और एक ही समय पर उनका दिमाग कई काम कर सकता है। मैंने उन्हें एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक सितारे की तुलना में एक व्यक्ति के रूप में अधिक आकर्षक हैं।"

    सीख

    शाहरुख से विजय ने क्या सीखा?  

    हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक अन्य इंटरव्यू में विजय ने बताया कि 'जवान' की शूटिंग के दौरान उन्होंने शाहरुख से क्या सीखा।

    विजय ने कहा, "मैं हर किसी से कुछ न कुछ सीखता हूं। शाहरुख से मैंने यह सीखा कि उनका एनर्जी लेवल कभी कम नहीं होता। एक दिन शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत खराब थी, लेकिन जब तक वह आपको नहीं बताते, तब तक आप इसका पता नहीं लगा सकते। यह उनकी एक अद्भुत खूबी है।"

    किरदार

    अब खलनायक नहीं बनना चाहते विजय

    विजय ने 'जवान' में खलनायक की भूमिका निभाई थी। हालांकि, उन्होंने इस इंटरव्यू में साफ किया कि वह आगे चलकर फिल्मों में खलनायक की भूमिका नहीं निभाना चाहते।

    उन्होंने कहा, "मैंने 'मेरी क्रिसमस' के प्रचार के दौरान कहा था कि मैं आगे चलकर खलनायक की भूमिकाएं और मेहमान भूमिकाएं नहीं निभाना चाहता। मैंने हाल में ऐसी कई भूमिकाएं ठुकराई हैं। जब आप एक ही तरह की भूमिकाएं करते हैं, तो आपकी पिछली फिल्मों और प्रदर्शन से तुलना भी होती हैं।"

    जवान

    दुनियाभर में 'जवान' ने मचाया था धमाल

    'जवान' की बात करें तो एटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म पिछले साल 7 सितंबर को सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म के जरिए साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा ने बॉलीवुड में कदम रखा।

    इसमें शाहरुख, नयनतारा और विजय के अलावा दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में थीं।

    'जवान' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था, वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 1,100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विजय सेतुपति
    शाहरुख खान
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन

    विजय सेतुपति

    'जवान': कौन हैं अश्लेषा ठाकुर, जिन्होंने फिल्म में निभाया विजय सेतुपति की बेटी का किरदार?  जवान फिल्म
    कैटरीना कैफ की 'मैरी क्रिसमस' के लिए करना होगा और अधिक इंतजार, फिर बदली रिलीज तारीख  कैटरीना कैफ
    विजय सेतुपति ने विलेन बनने से की तौबा, बोले- हीरो करते हैं जोर-जबरदस्ती दक्षिण भारतीय सिनेमा
    राधिका आप्टे ने की विजय सेतुपति की तारीफ, बोलीं- वो बहुत शानदार हैं राधिका आप्टे

    शाहरुख खान

    पर्दे पर सबसे ज्यादा दिखीं ये जोड़ियां, एक ने तो 34 फिल्मों में साथ किया काम बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान संग काम करने के लिए बेकरार फराह खान, बोलीं- उन्हीं के साथ बनाऊंगी फिल्म फराह खान
    शाहरुख खान से सलमान खान तक, पाकिस्तान में इन बॉलीवुड सितारों की फिल्मों पर लगा प्रतिबंध सलमान खान
    सोनू सूद ही नहीं, ये बॉलीवुड सितारे भी दिल खोलकर करते हैं दान  सलमान खान

    बॉलीवुड समाचार

    अनुपम खेर ने की रजनीकांत की तारीफ, साझा किया वीडियो  रजनीकांत
    'किल' से लक्ष्य लालवानी की पहली झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज होगा ट्रेलर करण जौहर
    फरीदा जलाल ने राजेश खन्ना को बुलाया घमंडी, जानिए ऐसा क्यों बोलीं 'हीरामंडी' की अभिनेत्री राजेश खन्ना
    अनुराग कश्यप ने संदीप रेड्डी वांगा की तारीफ कर इंडस्ट्री को बताया 'टॉक्सिक', जानिए क्या बोले  अनुराग कश्यप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025