LOADING...
विजय सेतुपति और साई पल्लवी की जोड़ी तैयार, मणिरत्नम की फिल्म पर आई ये जानकारी
विजय सेतुपति और साई पल्लवी की फिल्म की तैयारी शुरू

विजय सेतुपति और साई पल्लवी की जोड़ी तैयार, मणिरत्नम की फिल्म पर आई ये जानकारी

Apr 03, 2026
04:22 pm

क्या है खबर?

दक्षिण सिनेमा के दिग्गज निर्देशक मणिरत्नम ने अपनी अगली फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं है, लेकिन इसमें विजय सेतुपति और साई पल्लवी की जाेड़ी पहली बार दिखेगी। इसका निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा और अब खबर है कि निर्माता पहले फिल्म का प्रोमो शूट करेंगे। इस ऐलान ने अभी से फैंस को खुश कर दिया है और वह मणिरत्नम की महात्वकांक्षी फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं।

शूटिंग

अप्रैल में शुरू होगा फिल्म का प्रोमो

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता और कलाकार इसी महीने, यानी अप्रैल में फिल्म का प्राेमो शूट करेंगे। उसके पूरा होने के बाद, फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। पिछले महीने ही मणिरत्नम ने आधिकारिक पोस्ट के जरिए इस परियोजना पर मुहर लगाई थी। उन्होंने आधिकारिक पोस्ट के जरिए बताया था कि फिल्म का संगीत एआर रहमान देंगे जो पिछले कई साल से उनके साथ फिल्मों में साथी रहे हैं। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस और मद्रास टॉकीज मिलकर करेंगे।

दूसरा सहयोग

मणिरत्नम के साथ दूसरी बार जुड़े विजय सेतुपति

विजय और मणिरत्नम के प्रोडक्शन मद्रास टॉकीज के बीच का यह पहला सहयोग नहीं है। इससे पहले, अभिनेता ने फिल्म 'चेक्का चिवंथा वानम' में काम किया था जो साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की सफलता के बाद, यह निर्देशक-अभिनेता की जोड़ी दोबारा तहलका मचाने के लिए बिल्कुल तैयार है। उधर साई पल्लवी अपनी आगामी फिल्मों, जुनैद खान के साथ 'एक दिन' और रणबीर कपूर के साथ पौराणिक महाकाव्य 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं।

Advertisement