'जना नायकन' से विजय की ऐतिहासिक विदाई, एडवांस बुकिंग में बिके इतने टिकट
थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' आखिरकार 24 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। कई महीनों की देरी के बाद अब जाकर फिल्म की रिलीज तारीख पक्की हुई है।
रिलीज से पहले ही फिल्म की चर्चा जोरों पर है। UK में एडवांस बुकिंग ने 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और फैंस विजय को बड़े पर्दे पर आखिरी बार देखने के लिए बेताब हैं।
'जना नायकन' की UK बुकिंग में बिके हजारों टिकट
UK में फिल्म की बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही घंटों में हजारों टिकट बिक गए। डिस्ट्रीब्यूटर्स ने प्रशंसकों से सिनेमाघरों में पहुंचकर विजय को एक यादगार विदाई देने की अपील की है।
उन्होंने कहा, 'हमें आप सबकी जरूरत है, चलिए इसे तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी विदाई बनाते हैं।' फिल्म में पूजा हेगड़े और बॉबी देओल जैसे बड़े सितारे भी नजर आएंगे।
फिल्म की रिलीज का समय इसलिए भी खास है, क्योंकि यह विजय के तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनने के ठीक बाद आ रही है।