NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा से रोमांस करेंगी सारा?
    अगली खबर
    क्या साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा से रोमांस करेंगी सारा?

    क्या साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा से रोमांस करेंगी सारा?

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 11, 2021
    09:44 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री सारा अली खान अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

    कुछ दिनों पहले वह मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में गई थीं, जहां उन्हें साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाते देखा गया था।

    अब ताजा जानकारी की मानें तो सारा और विजय जल्द ही बड़े पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं।

    एक तेलुगु निर्माता दोनों को साथ लाने की तैयारी में हैं।

    आइए जानते हैं पूरी खबर।

    चर्चा

    कुछ महीनों बाद होगी फिल्म की घोषणा

    पिछले कुछ समय में सारा और विजय के बीच अफेयर तक की खबरें सामने आ चुकी हैं। अब उनकी बढ़ती नजदीकियों की वजह भी पता चल गई है।

    बॉलीवुड लाइफ के सूत्रों की मानें तो सारा और विजय की जोड़ी एक फिल्म में नजर आने वाली है। एक तेलुगु निर्माता ने इस सिलसिले में दोनों से बातचीत की है।

    सारा और विजय ने फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है, पर इसकी घोषणा कुछ महीनों बाद होगी।

    दीवानगी

    सारा ने विजय के साथ शेयर की थी अपनी तस्वीर

    फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' फेम विजय देवरकोंडा को सारा काफी पसंद करती हैं। वह उनके प्रति अपनी दीवानगी जाहिर भी कर चुकी हैं।

    पिछले महीने सारा ने उनके साथ इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'फैन मोमेंट।'

    तस्वीर में दोनों सेल्फी लेते हुए मुस्कुराते नजर आ रहे थे।

    सारा के तस्वीर पोस्ट करने के कुछ देर बाद ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

    लोकप्रियता

    अनन्या के साथ फिल्म 'लाइगर' में नजर आएंगे विजय

    साउथ में विजय देवरकोंडा की तूती बोलती है। बॉलीवुड इंडस्ट्री भी उनका स्वागत करने के लिए बाहें फैलाए खड़ी है।

    विजय जल्द ही चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे के साथ फिल्म 'लाइगर' में नजर आएंगे और अब वह सारा के साथ भी हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं।

    अगर विजय बॉलीवुड में पैर जमाने में कामयाब रहते हैं तो वह जल्द ही बड़े पैन इंडिया सुपरस्टार साबित हो सकते हैं।

    बॉलीवुड में भी उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है।

    असफलता

    सारा की पिछली फिल्मों ने नहीं किया कमाल

    सारा की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म 'कुलीं नंबर 1' में वरुण धवन के साथ नजर आई थीं। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

    इससे पहले उनकी फिल्म 'लव आजकल' भी टिकट खिड़की पर नाकाम रही थी।

    सारा को एक हिट की खास दरकार है। अब विजय की फिल्म से उनकी यह तलाश खत्म हो सकती है।

    सारा जल्द ही फिल्म 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आएंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025