
विजय देवरकोंडा की 'कुशी' का हिंदी ट्रेलर जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
क्या है खबर?
अभिनेता विजय देवरकोंडा पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'कुशी' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आएंगे।
अब निर्माताओं ने बुधवार (9 अगस्त) को 'कुशी' का हिंदी ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसे सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
फिल्म की कहानी और विजय-सामंथा की अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
ट्रेलर के साथ 'कुशी' का नया पोस्टर भी सामने आ चुका है।
फिल्म रिलीज
1 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
'कुशी' 1 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। विजय ने अपने आधिकारिक ट्विटर फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर साझा किया है।
इसमें जयराम, सचिन खेडाकर, मुरली शर्मा, लक्ष्मी, अली, रोहिणी, वेन्नेला किशोर, राहुल रामकृष्ण, श्रीकांत अयंगर और सरन्या प्रदीप भी अहम भूमिकाओं में हैं।
'कुशी' को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
इसका निर्देशन शिवा निर्वाण ने किया है। फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्वीट
On SEPT 1st
— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) August 9, 2023
We bring to the world
Full #Kushi ❤️https://t.co/gTnd1GJFMj#KushiTrailer pic.twitter.com/k6AzAT3i8e