Page Loader
विजय देवरकोंडा की फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा, पहली झलक भी आई सामने

विजय देवरकोंडा की फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा, पहली झलक भी आई सामने

Feb 12, 2025
04:58 pm

क्या है खबर?

आने वाले समय में विजय देवरकोंडा कई फिल्मों में नजर आएंगे। 'VD 12' भी इन्हीं में से एक है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब आखिरकार फिल्म के शीर्षक से पर्दा उठ गया है, वहीं फिल्म से विजय की पहली झलक भी सामने आ गई है। विजय की आगामी फिल्म का नाम 'किंगडम' रखा गया है। पोस्टर में अभिनेता का धाकड़ अवतार दिख रहा है। इसके साथ निर्माताओं ने 'किंगडम' का टीजर भी जारी कर दिया है।

किंगडम

रिलीज तारीख भी टली 

'किंगडम' के टीजर में विजय जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। उनके धांसू अवतार ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल, निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज टाल दी है। पहले यह फिल्म 28 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म 30 मई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म के निर्देशन की कमान गौतम तिन्नानुरी ने संभाली है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर