Page Loader
विजय देवरकोंडा की 'VD 12' में रणबीर कपूर की एंट्री, टीजर को दी अपनी आवाज
विजय देवरकोंडा की 'VD 12' में रणबीर कपूर की एंट्री

विजय देवरकोंडा की 'VD 12' में रणबीर कपूर की एंट्री, टीजर को दी अपनी आवाज

Feb 12, 2025
11:08 am

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता विजय देवरकोंडा काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'VD 12' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म 28 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। अब इससे पहले 'VD 12' में अभिनेता रणबीर कपूर की एंट्री हो गई है। उन्होंने फिल्म के हिंदी संस्करण के टीजर को अपनी आवाज दी है। विजय ने एक नोट साझा कर रणबीर का 'VD 12' की टीम में स्वागत किया है।

पोस्ट

आज रिलीज होगा टीजर

'VD 12' का टीजर आज (12 फरवरी) शाम 4:06 बजे जारी किया जाएगा। फिल्म के शीर्षक से भी पर्दा उठने वाला है। फिल्म के निर्देशन की कमान गौतम तिन्नानुरी ने संभाली है। यह फिल्म अभिनेता के किरदार की गलतियों और खूब खराबे के बाद पुनर्जन्म पर आधारित हो सकती है। सिनेमाघरों में कमाई करने के बाद 'VD 12' नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। इस फिल्म को आप हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देख पाएंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट